क्या है ‘Cute’ मैसेज विवाद? अब अर्शदीप सिंह ने लिए युजवेंद्र चहल के मजे, VIRAL VIDEO

Taniya Chatterjee: युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच विवाद इन दिनों खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद मामला अब मानहानि तक पहुंच गया है। अब एक अन्य वीडियो में अर्शदीप सिंह ने युजवेंद्र चहल के जमकर मजे लिए हैं।

Follow :  
×

Share


क्या है ‘Cute’ मैसेज विवाद? अब अर्शदीप सिंह ने लिए युजवेंद्र चहल के मजे | Image: Social media

Yuzvendra Chahal vs Taniya Chatterjee: टीम इंडिया और आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने दावा किया था कि क्रिकेटर चहल ने उन्हें मैसेज किया था और 'क्यूट' कहा था। इस घटना के बाद चहल ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। 

इस बीच युजवेंद्र चहल और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बोल्ड वेब सीरीज की जानी मानी एक्ट्रेसस तानिया चटर्जी को लेकर चहल के साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह टांग खींचते नजर आए। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अर्शदीप सिंह चहल के मजे ले रहे हैं और चहल मुस्कुरा रहे हैं।

अर्शदीप ने कुछ इस तरह लिए चहल के मजे

विजयी रथ पर सवार पंजाब किंग की टीम में इस समय पॉजिटिव माहौल है। आईपीएल 2026 में अभी तक खेले गए मैच में पंजाब की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद पंजाब जब मुल्लांपुर लौटने के लिए फ्लाइट में थी, तब अर्शदीप सिंह ने एक वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अर्शदीप सिंह पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश को बार-बार क्यूट बोल रहे हैं, और कह रहे हैं कि 'क्यूट से याद आया, क्यूट से याद आया।' इस बीच वीडियो में युजवेंद्र चहल भी दिखाई दे रहे हैं, जो इग्नोर करने की पूरी कर रहे हैं। क्यूट सुनने के बाद युजवेंद्र चहल भी हंस पड़े।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने कहा था कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें मैसज करके 'क्यूट' भी कहा था। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद एक्ट्रेस ने चैट का स्क्रीनशॉट भी दिखाया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद चहल ने अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए तानिया चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। 

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर पर BCCI ने फिर जताया भरोसा, जून 2027 तक संभालेंगे मुख्य चयनकर्ता की कुर्सी, मिलेगा इनाम?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 April 2026 at 16:48 IST