अपडेटेड 27 November 2025 at 18:11 IST
WPL 2026 Mega Auction: वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को इस टीम ने 3.2 करोड़ में खरीदा, सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी LIST
Women's Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में हो रहा है। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा 3.2 करोड़ रुपये में सोल्ड हुई हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 2 करोड़ रुपये में गुजरात जायंट्स के लिए सोल्ड हुई हैं।
Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन आज 27 नवम्बर को नई दिल्ली में हो रहा है। WPL के सभी 5 फ्रेंचाइजी टीमों के फैंस को इस मेगा ऑक्शन का इंतजार बेसब्री से था। इस मेगा ऑक्शन में 277 खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। इनमें से 194 भारतीय महिला खिलाड़ी और 83 विदेशी महिला खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। महिला प्रीमियर लीग में हर टीम में कम से कम 15 और अधिक 18 खिलाड़ी ही स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं। महिला प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा 3.2 करोड़ में सोल्ड हुई हैं।
दीप्ति शर्मा 3.2 करोड़ में सोल्ड
महिला प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में भारतीय की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के लिए लौटरी लग गई है। जी हां, इस साल दीप्ति शर्मा 3.2 करोड़ में सोल्ड हुई है। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। वहीं, भारत की रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा, भारती फूलमाली को गुजरात जायंट्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा है।
विदेशी खिलाड़ियों का भी बोलबाला
महिला प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में भारतीय महिला खिलाड़ियों के अलावा विदेशी खिलाड़ियों का भी अभी तक बोलबाला रहा है। मेगा ऑक्शन में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। न्यूजीलैंड- के एमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये खरीदा है।
इन खलाड़ियों की भी लगी लौटरी
महिला प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ रुपये, साउथ अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये और इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को 85 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 17:11 IST