WPL 2024: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धोया, प्लेऑफ में मारी शानदार एंट्री
RCB vs MI: विमेंस प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर डब्लूपीएल के प्लेऑफ में शानदार एंट्री मारी।
- खेल समाचार
- 2 min read
WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर डब्लूपीएल के प्लेऑफ में शानदार एंट्री मारी। डब्लूपीएल के प्लेऑफ में अब दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
इस हार से मुंबई का अब पहले स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की बेहद कम संभावना है। दिल्ली को गुजरात से मैच खेलना है। दिल्ली की बड़ी हार ही उसे पहले स्थान से हटा पाएगी।
यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स हुईं बाहर
मुंबई ने लीग राउंड में अपने सभी आठ मैच खेल लिए हैं और उसके 10 अंक हैं। वहीं, दिल्ली के सात मैच के बाद 10 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ मैचों में आठ अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इसी के साथ यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स बाहर हो गई हैं। यूपी के छह और गुजरात के चार अंक हैं। शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की पूरी टीम 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एलिस पेरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। बैंगलोर ने 15 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिस पेरी 40 रन और ऋचा घोष 36 रन बनाकर नाबाद रहीं।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 22:45 IST