WPL 2027: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन और 4 रिलीज, जानिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में कौन IN कौन OUT?
Women’s Premier League 2027: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से लेकर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2027 ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। RCB और DC ने 13-13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Women’s Premier League 2027: सोमवार (28 सितंबर) को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीज़न की तैयारी शुरू करते हुए 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
RCB के अलावा, सोमवार को ही मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स से डब्ल्यूपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन से पहले 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और शैफाली वर्मा भी शामिल हैं।
RCB ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीज़न के लिए 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है। रेतें खिलाड़ियों के नाम अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल। जबकि, रिलीज़ किए गए खिलाड़ी के नाम ग्रेस हैरिस*, लिंसे स्मिथ*, गौतमी नाइक, दयालन हेमलता।
दिल्ली कैपिटल्स में कौन रिटेन और रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन से पहले 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन चरणी, ममता मादिवाला, नंदिनी शर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, लूसी हैमिल्टन और मारिज़ैन कैप शामिल हैं। रिलीज किए गए खिलाड़ी: लिज़ेल ली, तानिया भाटिया, अलाना किंग, प्रगति सिंह, ई. सृजना, स्नेहा राणा।
मुंबई इंडियंस ने किसे रिटेन और रिजिल किया?
मुंबई इंडियंस ने सोमवार को विमेंस प्रीमियर लीग 2027 सीजन से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा की, जिसमें हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा। जबकि, पूनम खेमनार, साइका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ और जी. कामिलिनी को रिलीज कर दिया गया।
WPL 2027 ऑक्शन कब है?
बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो गया है, ऑक्शन 28 अक्टूबर, 2026 को कोच्चि में होगा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 28 September 2026 at 18:36 IST