अपडेटेड 10 January 2026 at 23:38 IST
MI vs DC WPL 2026: मुंबई का खुला जीत का खाता, दिल्ली को 50 रनों से हराया, हरमनप्रीत ने लगाया अर्धशतक
MI vs DC WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 50 रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया है।
MI vs DC WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच को हरमनप्रीत कौर की टीम ने इस मैच को 50 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की जीत खाता भी खुल गया है।
मुंबई बनाम दिल्ली के बीच हुए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 50 रन पीछे रह गई और मुंबई ने मैच को जीत लिया। इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतक लगाया।
145 रन पर ऑलआउट हुई दिल्ली की टीम
इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बैटिंग करने का न्योता दिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 196 का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 19 ओवर में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ मुंबई ने 2 अंक भी हासिल कर लिए।
हरमनप्रीत कौर और ब्रंट ने लगाया अर्धशतक
मुंबई इंडियंस की तरफ से हरमनप्रीत कौर और ब्रंट ने शानदार अर्धशतक लगाया। हरमनप्रीत ने इस मैच में 42 गेंदों में शानदार 74 रनों की पारी खेली। वहीं, ब्रंट ने भी 46 गेंदों में शानदार 70 रन बनाए। दोनों के दम पर मुंबई ने दिल्ली के सामने 196 रनों का टारगेट रखा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 10 January 2026 at 23:36 IST