अपडेटेड 1 February 2026 at 23:18 IST
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया, DC की प्लेऑफ में एंट्री, MI बाहर
WPL 2026: रविवार, 1 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से जीत लिया है।
WPL 2026: रविवार, 1 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले यूपी वॉरियर्स को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से लॉरा वोल्वार्ट ने शानदार पारी खेली। इस जीत के साथ DC प्लेऑफ में पहुंच गई है और मुंबई इंडियंस बाहर हो गई है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में एंट्री
दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। अब बुधवार, 3 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली का सामना गुजरात जायंट्स के साथ होगा। एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगी। अब देखना है बाजी कौन मारता है। दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद मुंबई इंडियंस अब बाहर हो गई है।
दिल्ली की तरफ से लॉरा वोल्वार्ट ने खेली शानदार पारी
123 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे अधिक रन लॉरा वोल्वार्ट ने बनाया। लॉरा वोल्वार्ट ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। लॉरा के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए।
DC ने यूपी को 122 रन पर रोका
पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 122 रन ही बना पाई। दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक मैरिज़ेन कप्प ने तीन विकेट लिए। कप्प ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, चिनले हेनरी और श्री चरणी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 22:57 IST