अपडेटेड 19 February 2026 at 16:07 IST

T20 World Cup WI vs ITA: वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का धमाका, इटली को 42 रन से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत, कैप्टन शाई होप की तूफानी पारी

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में इटली को 42 रनों से हरा दिया है। वेस्टइंडीज के अपने चारों ग्रुप मैच जीतकर सुपर 8 की तैयारी में लग चुका है। भारत से 1 मैच को भिड़ेगा।

Follow :  
×

Share


वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का धमाका, इटली को 42 रन से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत | Image: X

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 37वां मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में वेटइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई और वेस्टइंडीज ने इस मैच को आसानी से 42 रनों से जीत लिया। ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज की यह लगातार चौथी जीत है। वेस्टइंडीज पहले ही सुपर 8 में पहुँच चुका है, वहीं इटली बाहर हो चुका है। इस मैच में शाई होप ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सुपर 8 में वेस्टइंडीज का सामना भारत से 1 मैच को होगा।

शाई होप ने खेली ताबड़तोड़ पारी

वेस्टइंडीज बनाम इटली मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से शाई होप ने ताबड़तोड़ 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के की मदद से महज 46 गेंदों में ताबड़तोड़ 75 रन की पारी खेली। होप के अलावा, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और रॉस्टन चेज से 24-24 रन की पारी खेली।

123 रन सिमटी इटली की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम महज 123 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इटली की तरफ से सबसे अधिक बेन मैनेंटी ने 26 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने सबसे अधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, मैथ्यू फोर्डे ने 3 विकेट और कृष्ण कलुगामगे ने 2 विकेट अपने नाम किए।

वेस्टइंडीज के सुपर 8 के मुकाबले

आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में इटली को 42 रनों हारने के बाद अब वेस्टइंडीज सुपर 8 में भिड़ने के लिए तैयार है। विंडीज 23 फरवरी को मुंबई में ज़िम्बाब्वे से, 26 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी और फिर 1 मार्च को मेजबान इंडिया से भिड़ेगी। 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया की कड़ी टक्कर, सबसे मजबूत इस टीम से होगी भिड़ंत, जानें सुपर-8 का पूरा शेड्यूल
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 16:07 IST