IND vs AFG: रोहित-विराट की जगह किसे मिलेगा ODI टीम में मौका? इन 4 मजबूत दावेदार खिलाड़ियों पर टिकी नजरें

Virat And Rohit Replacement: हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। वहीं, खबर आ रही है कि अब रोहित शर्मा भी बाहर हो सकते हैं। इस बीच दोनों की रिप्लेसमेंट की चर्चा तेज हो गई है।

IND vs AFG: रोहित-विराट की जगह कौन? इन 4 धुरंधरों पर टिकी सबकी नजरें | Image: Social Media

Virat And Rohit Replacement: भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी यानी विराट कोहली और रोहित शर्मा को इंटरनेशनल मुकाबले में खेलने को लेकर लगभग हर फैंस बेसब्री से इंतजार करता है, लेकिन फैंस को एक नहीं, बल्कि दो-दो झटके लग लगने वाला है। 

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं विराट के बाद अब रोहित शर्मा के बाहर होने की खबरें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, इसको लेकर BCCI ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 

टीम इंडिया से दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का बाहर होना तगड़ा झटका माना जा रहा है, लेकिन इस बीच यह भी चर्चा तेज हो गई कि विराट और रोहित के बाहर होते ही टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। आइए चार प्रमुख दावेदार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

विराट कोहली का रिप्लेसमेंट कौन?

आईपीएल 2026 में विराट कोहली का फॉर्म शानदार रहा था। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी। फाइनल में विराट ने शानदार नाबाद 75 रन की पारी भी खेली थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में ही उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते देखा गया था। 

अब सवाल है कि अगर विराट कोहली अफगानिस्तान से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह टीम में किसे जगह मिल सकती है। ऐसे में विराट के रिप्लेसमेंट को लेकर ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। अब देखना है टीम में किसे जगह मिलती है।

रोहित शर्मा की जगह किसे मिलेगा मौका?

विराट के बाद रोहित शर्मा के बाहर होने की खबरें भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रोहित भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान हैं। हालांकि, आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। रोहित के रिप्लेसमेंट को लेकर ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल से आगे, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब देखना है कि टीम इंडिया में विराट-रोहित की जगह किसे जगह मिली है।

AFG सीरीज के लिए भारत का ODI स्क्वॉड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

भारत vs अफगानिस्तान फुल शेड्यूल

  • टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
  • पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1.30 बजे
  • दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1.30 बजे
  • तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा भी होंगे बाहर? सामने आया अपडेट
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 17:18 IST