विराट कोहली का भतीजा क्रिकेट में मचाएगा धमाल! DPL में आर्यवीर कोहली को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम
Virat Kohli Nephew Aryaveer Kohli: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली की बोली लगाई गई। ऑक्शन में उन्हें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने भारी भरकम रकम में खरीदा।
- खेल समाचार
- 2 min read
Virat Kohli Nephew Aryaveer Kohli: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 (DPL) का ऑक्शन बुधवार, 1 जुलाई को दिल्ली में हो रहा है, जहां करीब 600 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस ऑक्शन में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली की बोली लग गई है। 16 वर्षीय आर्यवीर को DPL 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने भारी भरकम रकम में खरीदा।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 1.2 लाख में खरीदा
विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली को सेंट्रल दिल्ली किंग्स फ्रैंचाइजी ने 1.20 लाख में खरीदा है। आपको बता दें कि आर्यवीर कैटेगरी सी में बेस प्राइज एक लाख रुपये था। इस तरह उन पर 20 हजार ऊपर ही बोली लग सकी है। बता दें कि आर्यवीर पिछले सीजन वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार का हिस्सा थे।
ऑक्शन में ऋषभ पंत और मयंक यादव का नाम
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन टीम इंडिया के कई सितारों का नाम भी मौजूद हैं। इस ऑक्शन में टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत से लेकर मयंक यादव की भी नीलामी हो रही है। इसके अलावा, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, सार्थक रंजन और सुयश शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की नीलामी में नाम शामिल हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 July 2026 at 18:03 IST