Vaibhav Suryavanshi: मैच के बाद फूट-फूट कर क्यों रोने लगे वैभव सूर्यवंशी? विपक्षी खिलाड़ियों ने आकर बंधाया ढांढस, VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: कोलकाता नाइटराइडर्स से मिली हार के बाद राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रोते हुए देखा गया। इस दौरान उन्हें कुछ साथी खिलाड़ी संभालते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वैभव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


क्यों फूट-फूटकर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी? | Image: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव बीते रविवार को कोलकाता में मिली हार के बाद बीच मैदान में अकले उदास नजर आए, जिसके बाद कुछ साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंचे और उन्हें ढाढ़स बढ़ाते हुए दिखाई दिए। 

आईपीएल 2026 में अभी तक वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अपने पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ 6 में से पांच पारियों में फिफ्टी प्लस की साझेदारी की है, लेकिन रविवार को केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी दुखी थे और उनका रोते हुए एक वीडियो भी वायरल है।

अकेले बैठकर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मैदान में अकेले बैठे हैं और बाउंड्री रोप के पास फूट-फूट कर रो रहे हैं। उनको रोते देख बगल में मौजूद कोलकाता के साथी खिलाड़ी उन्हें संभालता है और गले में हाथ डालते हुए शांत करवाता है। वैभव का यह वीडियो दिखाता है कि भले ही वो बल्ले से आग उगते हैं, लेकिन दिल अभी बच्चों वाला ही है। कोलकाता के खिलाफ आउट होने से पहले भी वैभव कई बार निराश दिखाई दिए थे।

कोलकाता को मिली पहली जीत

रविवार, 19 अप्रैल को खेले गए मैच की बात करें तो KKR ने छह में से पांच मैच हारने के बाद अब सीजन की पहली जीत दर्ज की है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता को 156 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे कोलकाता ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य का हासिल कर लिया। इस मैच में राजस्थान की तरफ से वैभव ने सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली थी।

इसे भी पढ़ें: IPL: नींबू में फूंक मारी और अगली ही गेंद पर बल्लेबाज आउट, सोशल मीडिया पर Video Viral; लोग बोले- गजब एडिटिंग, चाइना वाले...

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 April 2026 at 16:20 IST