अपडेटेड 20 March 2025 at 21:49 IST

हरियाणा के उज्जवल चौधरी ने चक्का फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

हरियाणा के उज्जवल चौधरी ने गुरुवार को यहां पुरुषों के चक्का फेंक में 59.34 मीटर प्रयास के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए अंडर-20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

Follow :  
×

Share


उज्जवल चौधरी | Image: Instagram

हरियाणा के उज्जवल चौधरी ने गुरुवार को यहां पुरुषों के चक्का फेंक में 59.34 मीटर प्रयास के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए अंडर-20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे चौधरी ने अपने पांचवें प्रयास में 59.34 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका और 2014 में सचिन दलाल द्वारा बनाए गए 58.11 मीटर के पिछले अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा।

इस बीच पुरुषों की भाला फेंक में छह खिलाड़ियों को सीधे फाइनल में प्रवेश दिया गया है। इनमें ओलंपियन शिवपाल सिंह, रोहित यादव और साहिल सिलवाल शामिल थे। शेष छह एथलीट गुरुवार को क्वालिफिकेशन राउंड से गुजरे। क्वालीफिकेशन में कर्नाटक के शशांक पाटिल 72.48 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 March 2025 at 21:49 IST