न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, देखें पूरी Squad

Team India T20 squad for New Zealand tour: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हुई है।

NZ दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, 4 साल बाद भुवी की वापसी, देखें LIST | Image: X

Team India T20 squad for New Zealand tour: मंगलवार, 6 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और टीम इंडिया 'ए' के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 

करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हुई है। टीम का कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि उप-कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। वहीं, टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे में 5 टी20 मैच खेलेगी। जबकि, टीम इंडिया 'ए' 3 मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी।

October 6, 2026

5 टी20 मैच और 3 मल्टी-डे मैच

मंगलवार को बीसीसीआई ने NZ दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते हुए कहा 'पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने न्यूज़ीलैंड के आने वाले दौरे के लिए इंडिया और इंडिया A टीम की घोषणा कर दी है। इंडिया पाँच T20I खेलेगा, जबकि इंडिया A न्यूज़ीलैंड A के ख़िलाफ़ तीन मल्टी-डे मैच खेलेगा। ODI और टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।'

भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा, T20 सीरीज शेड्यूल

  • 22-अक्टूबर-26-पहला टी20- क्राइस्टचर्च
  • 24-अक्टूबर-26=दूसरा टी20-क्राइस्टचर्च
  • 27-अक्टूबर-26-तीसरा टी20- वेलिंग्टन
  • 30-अक्टूबर-26-चौथा टी20-ऑकलैंड
  • 01-नवंबर-26-5वां टी20 - हैमिल्टन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की T20 टीम 

श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उप-कप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* [विकेट कीपर], ध्रुव जुरेल [कप्तान] [विकेट कीपर], वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें: खून-पसीना-त्याग, मैंने अपना सबकुछ दिया लेकिन...हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी; इंस्‍टाग्राम पर खोला दर्द

 


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 6 October 2026 at 21:30 IST