अपडेटेड 9 March 2026 at 20:41 IST
T20 World Cup: टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ सूर्यकुमार ने 500 साल पुरानी बावड़ी में करवाया फोटोशूट, लूटी वाहवाही
T20 World Cup: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने T20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी के साथ गुजरात के ऐतिहासिक अडालज बावड़ी में फोटोशूट कराया। इस दौरान लाखों फैंस का जमावड़ा देखा गया।
T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव चमचमाती ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करवाने के लिए सोमवार, 09 मार्च को गुजरात के गांधीनगर में स्थित ऐतिहासिक स्थल अडालज की बावड़ी पहुंचे। सूर्यकुमार के अडालज बावड़ी पहुंचते ही हजारों फैंस का जमावड़ा लगा गया। कई फैंस सूर्यकुमार की एक झलक पाने के लिए आसपास की दीवारों और छतों पर भी चढ़ गए।
इंडिया… इंडिया के लगने लगे नारे
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की चमचमाती ट्रॉफी के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे ही फोटोशूट किए लिए अडालज की बावड़ी पहुंचे, वैसे ही फैंस जोर-जोर से इंडिया… इंडिया के नारे लगने लगे। नारों से आसपास का माहौल और भी जोशीला हो गया। इस बीच सूर्यकुमार की एक झलक पाने के लिए आसपास की दीवारों और छतों पर भी चढ़ गए।
फाइनल में 96 रन से न्यूजीलैंड को हराया था
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गए। भारत के इस मैच को आसानी से 96 रनों से जीत लिया।
अडालज बावड़ी का इतिहास
अडालज की बावड़ी एक सीढ़ीदार कुँआ है, जो गुजरात के गांधीनगर के अडालज नामक गांव में है। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण 1499 के आसपास किया गया था। बावड़ी को स्थापत्य कला का चमत्कार माना जाता है। इसे पानी स्टोर करने के लिए बनवाया गया था, जो पाँच मंज़िल गहरी है। यह बावड़ी वास्तुकला और संस्कृति प्रेमियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 20:41 IST