अपडेटेड 15 March 2026 at 23:00 IST

क्या पिता बनने वाले हैं सूर्यकुमार यादव? पत्नी के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल होते ही शुरू हुई चर्चाएं, फैंस दे रहे बधाइयां

Suryakumar Yadav- Devisha Shetty Pregnancy: सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की गोदभराई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सामने आते ही चर्चाएं शुरू हो रही हैं कि क्रिकेटर जल्द पिता बनने वाले हैं। फैंस ने कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

Follow :  
×

Share


suryakumar yadav becoming father | Image: Instagram

Suryakumar Yadav- Devisha Shetty Pregnancy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कपल के बेबी शॉवर फंक्शन का है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्रिकेटर जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

बेबी शॉवर की वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर वेन्यू में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में एक बोर्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है कि देविशा और सूर्या के बेबी शॉवर में आपका स्वागत है। इसी वजह से फैंस के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में आ गया है।

ट्रेडिशनल लुक में दिखा कपल

वीडियो में सूर्यकुमार यादव सफेद रंग के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। वहीं उनकी पत्नी देविशा शेट्टी पीले और ऑरेंज रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। दोनों की एंट्री को देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर कपल को मिल रहीं शुभकामनाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि जल्द ही क्रिकेटर की लाइफ में नई खुशियों की शुरुआत होने वाली है। हालांकि कपल की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न ही 'रिपब्लिक टीवी भारत' इस खबर की पुष्टी करता है कि सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी नए बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक ही इस स्टोरी की लिखा जा रहा है।

लंबे समय से साथ हैं सूर्यकुमार और देविशा

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। देविशा अक्सर मैच के दौरान स्टेडियम में सूर्यकुमार को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। अगर वायरल वीडियो की चर्चाएं सही साबित होती हैं तो यह कपल का पहला बच्चा होगा, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी, सांस लेने में हुई दिक्कत

 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 23:00 IST