अपडेटेड 29 February 2024 at 17:15 IST

WFI से बैन हटने के बाद एक्टिव हुए संजय सिंह, सीनियर पहलवानों पर दिया बयान; कहा- ट्रायल के बाद...

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) से बैन हटने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अब सीनियर पहलवानों के नेशनल कैंप कराने की तैयारी में है।

Follow :  
×

Share


भारतीय पहलवान और निलंबित WFI अध्यक्ष संजय सिंह | Image: PTI/ANI

WFI statement on national camp of senior wrestlers: लंबे समय से विवाद में रहने वाला भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) करीब 15 महीने बाद देश के सीनियर पहलवानों के नेशनल कैंप की तैयारी कर रहा है। WFI ने इसको लेकर बयान जारी किया है।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) की ओर से बैन हटाए जाने के बाद WFI ने किर्गिस्तान के बिश्केक में 11 से 16 अप्रैल तक होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप और 19 से 21 अप्रैल तक उपमहाद्विपीय ओलंपिक क्वालीफायर के लिए राष्ट्रीय टीम चुनने के लिए ट्रायल का ऐलान किया है, जिसके बाद सीनियर पहलवानों के लिए नेशनल कैंप लगेगा। किसान आंदोलन के कारण ये कैंप पटियाला के बजाय दिल्ली में लग सकता है।

बता दें कि WFI के नेशनल कैंप जनवरी 2023 के बाद से बंद हैं, जब तीन दिग्गज भारतीय पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद खेल मंत्रालय ने WFI को निलंबित कर दिया था और कुश्ती संघ के रोजमर्रा का काम देखने के लिए एडहॉक कमेटी बनाई थी, जिसने जयपुर में अपनी नेशनल चैंपियनशिप कराने के बाद रोहतक (पुरुष) और पटियाला (महिला) में अभ्यास शिविर शुरू किए। 

खेल मंत्रालय की ओर से सस्पेंड किए गए WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- 

ट्रायल के बाद हर वर्ग के शीर्ष चार पहलवानों को राष्ट्रीय शिविर में बुलाया जाएगा। अभी हमने शिविर के वेन्यू तय नहीं किए हैं। 

बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सोनीपत स्थित केंद्र में पुरुष पहलवानों, जबकि दिल्ली के आईजी स्टेडियम में महिला पहलवानों के कैंप लगेंगे।

एक सूत्र ने कहा- 

पंजाब में गतिविधियों पर प्रतिबंध के कारण हर किसी के लिए पंजाब पहुंचना आसान नहीं होगा। हमने इसलिए सरकार से महिलाओं के शिविर के लिए आईजी स्टेडियम देने का अनुरोध किया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रायल में जयपुर और पुणे में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टॉप 4 में रहे पहलवानों को बुलाया जाएगा। नेशनल चैंपियनशिप न खेल पाने वाले अच्छे पहलवानों को भी मौक मिलेगा।

ये भी पढ़ें- IPL से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा दांव, इस विस्फोटक खिलाड़ी को बनाया केएल राहुल का डिप्टी

WFI से बैन हटने के बाद एक्टिव हुए संजय सिंह, सीनियर पहलवानों पर दिया बयान; 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 17:00 IST