अपडेटेड 1 June 2024 at 14:34 IST

शोएब से तलाक के बाद सानिया ने फिर साझा किया दिल का हाल, लिखा- भले ही कुछ हो जाए लेकिन…

Sania Mirza: सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद एक पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


शोएब मलिक और सानिया मिर्जा | Image: Instagram

Sania Mirza: सानिया मिर्जा धीरे धीरे अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल ही अपने पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक से खुला लिया था। अब वह अपना सारा समय अपने बेटे इजहान मलिक और अपने करियर में बिता रही हैं। इस बीच, भारतीय टेनिस स्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह अपने टूटे दिल का हाल बयां करती नजर आ रही हैं।

शोएब मलिक ने इस साल जनवरी में पाकिस्तानी ड्रामा की एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। अब कपल अपनी जिंदगी हंसी खुशी बसर कर रहा है। हालांकि, दूसरी ओर सानिया मिर्जा के लिए तलाक के बाद लाइफ में मूव ऑन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है जिसका सबूत उनके हालिया इंस्टा पोस्ट में भी देखने के लिए मिल रहा है।

शोएब मलिक से तलाक के बाद ऐसे मूव ऑन कर रहीं सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्रान अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ग्रे शर्ट और ब्लैक लोअर में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में वह किसी ख्यालों में गुम देखी जा सकती हैं जबकि दूसरी फोटो में वह मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। हालांकि, वो कैप्शन था जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

सानिया मिर्जा के कैप्शन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि तलाक के बाद जिंदगी में आगे बढ़ पाना उनके लिए कितना मुश्किल हो रहा है। पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘चाहे कुछ भी हो जाए… आपको हमेशा सबके सामने जाना होगा’। 

 

 

 

 

 

 

सानिया मिर्जा के घर से मिटा शोएब मलिक का नाम

बता दें कि सानिया और शोएब के निकाह के समय भारत और पाकिस्तान में जमकर बवाल हुआ था। ऐसे में कपल ने दुबई में रहना शुरू कर दिया था। अब शोएब तो अपने तीसरे निकाह के बाद घर से बाहर जा चुके हैं। ऐसे में सानिया ने अपने घर की नेम प्लेट से ही उनका नाम हटा दिया है। उन्होंने कुछ दिन पहले फैंस को इसकी झलक भी दिखाई थी जिसमें दिख रहा था कि कैसे सानिया मिर्जी के घर की नेमप्लेट में उनके नाम के आगे उनके बेटे इजहान मलिक का नाम लिखा हुआ था।

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ेंः शोएब से तलाक के बाद मूव ऑन कर चुकी हैं सानिया, घर की नेम प्लेट में अपने साथ जोड़ा इस शख्स का नाम

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 June 2024 at 13:36 IST