अपडेटेड 20 January 2026 at 10:06 IST

Saina Nehwal Retirement: 'बस अब नहीं हो रहा...'; देश को ओलंपिक दिलाने वाली साइना नेहवाल ने किया संन्यास का ऐलान, बताया क्यों नहीं किया बड़े लेवल पर अनाउंस

Saina Nehwal Retirement: ग्लोवल लेवल पर भारत का नाम रोशन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने सोमवार को संन्यास की पुष्टि कर दी है।

Follow :  
×

Share


Saina Nehwal in action | Image: ANI

Saina Nehwal Retirement: ग्लोवल लेवल पर भारत का नाम रोशन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने सोमवार को संन्यास की पुष्टि कर दी है। उन्होंने ये फैसला अपनी हेल्थ को देखते हुए लिया है और कहा कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा।

साइना नेहवाल ने एक पॉडकास्ट में अपने रिटायरमेंट की पुष्टि की है। उन्होंने साफ सीधे शब्दों में कहा कि उनका शरीर अब एथलीट के लेवल की ट्रेनिंग और मेहनत करने की ताकत नहीं रखता। उन्होंने ये भी कहा कि उनका रिटायरमेंट इतना ‘बड़ा मैटर नहीं’ है, इसलिए उन्होंने इसे बड़े लेवल पर अनाउंस नहीं किया।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लिया संन्यास 

ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने घुटने की पुरानी समस्या के कारण बैडमिंटन से संन्यास लेने की पुष्टि की है। उनका आखिरी प्रोफेशनल मैच 2023 सिंगापुर ओपन में था और वह पिछले दो सालों से खेल से दूर हैं।

साइना नेहवाल के संन्यास लेने की वजह

पॉडकास्ट के दौरान नेहवाल ने बताया कि रियो 2016 ओलंपिक में घुटने में लगी गंभीर चोट ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था लेकिन उनकी तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ।

फिर 2024 में साइना नेहवाल ने खुलासा किया था कि उन्हें गठिया हो चुकी है और घुटने की कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुकी है जिसके कारण उनके लिए हाई लेवल की ट्रेनिंग करना असंभव हो गया है। 

साइना नेहवाल ने क्यों नहीं किया रिटायरमेंट अनाउंस?

उन्होंने कहा कि वो अपने फैसले के बारे में अपने पैरेंट्स और कोच को बता चुकी हैं। उन्हें अपने रिटायरमेंट का बड़े लेवल पर ऐलान करना जरूरी नहीं लगा। साइना के मुताबिक, ‘मैंने दो साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था। अपनी मर्जी से खेल में आई थी, अपनी मर्जी से ही जा रही हूं। इसे ज्यादा अनाउंस करने की जरूरत नहीं है। आप नहीं खेल सकते तो ठीक है’। 

साइना ने आगे कहा कि उनके घुटने में एक घंटे की ट्रेनिंग में ही सूजन होने लगती है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोगों को पता लग जाएगा कि साइना अब नहीं खेल रही है इसलिए उन्होंने अलग से अनाउंस नहीं किया। वो अपने शरीर को ज्यादा पुश नहीं करना चाहतीं।

ये भी पढे़ंः RCB की लगातार पांचवीं जीत, गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराया, ऑलराउंडर गौतमी नाइक चमकी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 10:06 IST