Advertisement

CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जगाई मेडल की आस, जैवलिन थ्रो में कुल 3 भारतीय फाइनल में पहुंचे, पाकिस्तानी अरशद नदीम को पछाड़ा

Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो में क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना दम दिखाते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़कर बाजी मारी। यशवीर सिंह और रोहित यादव भी फाइनल में पहुंचे।

Neeraj Chopra CWG 2026 | Image: ANI

Neeraj Chopra CWG 2026: ग्लासगो के स्कॉटस्टौन स्टेडियम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेंस के जैवलिन थ्रो स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड से भारतीयों के लिए बड़ी और राहत वाली खबर सामने आई है। ग्लासगो में तेज और चुनौतीपूर्ण हवाओं के बीच नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने शानदार और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली हैं। नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना दम दिखाते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़कर बाजी मारी।

नीरज चोपड़ा का क्वालिफाइंग राउंड में थ्रो

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेंस के जैवलिन थ्रो स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर का थ्रो किया, जिसके बाद उन्होंने फाइनल में जगह बना ली। वहीं, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम का थ्रो 78.63 रहा। बता दें कि क्वालिफाइंग राउंड में 14 देशों के कुल 18 जैवलिन थ्रोअर एंट्री लिस्ट में थे और उनमें से 12 जैवलिन थ्रोअर फाइनल में पहुंचे हैं।

यशवीर सिंह और रोहित यादव भी फाइनल में पहुंचे

यशवीर सिंह ने अपने अभियान की शुरुआत 73.89 मीटर थ्रो के साथ की और धीरे-धीरे दौर के माध्यम से सुधार किया। उनके अंतिम प्रयास ने 78.36 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास का उत्पादन किया, जिससे उन्हें 10 वें स्थान पर रहने और फाइनल में अपनी जगह बुक करने में मदद मिली।

रोहित यादव ने भी लगातार प्रदर्शन के बाद जगह बनाई। उन्होंने 77.04 मीटर के साथ शुरुआत की और दूसरे दौर में 78.37 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिसने उन्हें कुल मिलाकर नौवां स्थान मिला। उन्होंने अपना अंतिम प्रयास नहीं करने का फैसला किया।

July 30, 2026

फाइनल में एंट्री करने वाले टॉप 12 जैवलिन थ्रोअर

  • रुमेश पथिराज (श्रीलंका) – 82.84 मीटर
  • एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 81.29 मीटर
  • डाउ स्मिथ (दक्षिण अफ़्रीका) – 80.64 मीटर
  • बेन ईस्ट (इंग्लैंड) – 80.38 मीटर
  • नीरज चोपड़ा (भारत) – 79.61 मीटर
  • कैमरन मैकिन्टायर (ऑस्ट्रेलिया) – 78.91 मीटर
  • अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 78.63 मीटर
  • कीशॉन स्ट्रैचन (बहामास) – 78.60 मीटर
  • रोहित यादव (भारत) – 78.37 मीटर
  • यश वीर सिंह (भारत) – 78.36 मीटर
  • केशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) – 78.26 मीटर
  • चिनेचेरेम न्नामदी (नाइजीरिया) – 75.27 मीटर

ये भी पढ़ें : Ajinkya Rahane: 15 शतक, 50+ फिफ्टी, मेलबर्न और गाबा की पिच पर ऐतिहासिक जीत... ऐसा रहा अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट सफर

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 30 July 2026 at 18:44 IST