Lionel Messi: फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी पहुंच रहे हैं भारत, देश के इन शहरों में होगा मेसी का दौरा

Lionel Messi: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत पहुंचने वाले हैं। इंडिया टूर में वो कोलकता से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी जाएंगे। टूर में मेसी भारत की कई बड़ी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

Follow :  
×

Share


लियोनेल मेसी पहुंच रहे हैं भारत, देश के इन शहरों में होगा मेसी का दौरा | Image: X/ANI

Lionel Messi : अर्जेंटीना के महान और दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी भारत आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मेसी करीब 14 साल बाद भारत की धरती पर पहुंचने वाले हैं। मेसी के इंडिया टूर को G.O.A.T टूर नाम दिया गया है। लियोनेल मेसी इंडिया टूर में भारत के कई राज्यों में जाएंगे। खबरों के अनुसार मेसी की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेट जगत के रन मशीन विराट कोहली और कई बड़ी-बड़ी हस्तियों से हो सकती है। 

13 से 15 दिसम्बर तक टूर

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी 13 से 15 दिसम्बर तक टूर इंडिया टूर पर रहेंगे। मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं। वो कोलकाता में करीब 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का उद्घाटन भी करेंगे।

भारत के 4 शहरों में होगा मेसी का दौरा

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक लियोनेल मेसी इंडिया टूर में 4 जगहों पर जाएंगे। लियोनेल मेसी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा, कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद भी जाएंगे। खबरों के अनुसार इंडिया टूर में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसी कई बड़ी-बड़ी हस्तियों से मुलाकात कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर मेसी का क्रेज

लियोनेल मेसी के भारत दौरे की खबर सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रही है। ANI के एक्स पोस्ट में देखा जा सकता है कि कोलकाता के एक दुकानदार शिव शंकर पात्रा ने कैसे अपने घर और दुकान को अर्जेंटीना के नीले और सफेद रंगों में रंग दिया है। कोलकाता में मेसी का क्रेज कुछ अधिक ही देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे T20 मैच में मिली हार पर भड़के इरफान पठान, टीम मैनेजमेंट से पूछे कई गंभीर सवाल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 December 2025 at 22:52 IST