Lionel Messi Match Time: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ी लियोनेल मेसी का मुकाबला कब और किस टीम से, कहां देख सकेंगे LIVE
Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक मुकाबला खेला जाएगा। लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना और अल्जीरिया आमने-सामने होंगे। वहीं, एक अन्य मैच में पूर्व चैंपियन फ्रांस और सेनेगल के बीच मैच खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read
Argentina vs Algeria Fifa World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील अपना पहला मुकाबला खेल चुका है। अब दुनिया में फैंस के बीच G.O.A.T. के नाम से मशहूर लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना अपने पहले मैच के लिए मैदान पर उतरने वाली है। अर्जेंटीना अपना पहला मुकाबला अल्जीरिया से खेलेगा। इस मैच में सबसे अधिक लियोनेल मेसी पर फैंस की निगाहें रहने वाली हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं यह मैच भारत में कितने बजे से खेला जाएगा और मुकाबले का लाइव एक्शन कहां देख सकते हैं।
17 जून सुबह 6:30 बजे अर्जेंटीना-अल्जीरिया की जंग
आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 अर्जेंटीना ग्रुप J में हैं और उसके साथ अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन हैं। अर्जेंटीना अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को करने वाली है, मगर उस वक्त भारत में अगला दिन हो चुका होगा, इसलिए मैच का सीधा प्रसारण 17 जून को सुबह 6:30 बजे से होगा।
अर्जेंटीना-अल्जीरिया मैच कहां देखें
अगर बात करें कि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव मैच कहां देख सकते हैं, तो यूनाइट8 स्पोर्ट्स, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 पर देख सकते हैं। इसके अलावा, भारत में फुटबॉल फैंस 'जी5' ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
17 जून को ये देश भी आपस में भिड़ेंगे
17 जून सुबह 6:30 बजे अर्जेंटीना-अल्जीरिया के बाद कई बेहतरीन टीमें आसपास में भिड़ेंगी। पूर्व पूर्व चैंपियन फ्रांस और सेनेगल के बीच भारतीय समयानुसार 12:30 में खेला जाएगा। इसके अलावा, 3:30 मिनट पर इराक और नॉर्वे, 9:30 मिनट पर ऑस्ट्रीया बनाम जोर्डेन और रात 10:30 बजे पुर्तगाल और डीआर कांगो आमने-सामने होंगे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 23:13 IST