अपडेटेड 19 March 2024 at 17:43 IST

तो क्या IPL 2024 से बाहर हो जाएंगे सूर्यकुमार यादव? इस पोस्ट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस के फैंस की धड़कन

IPL 2024 से मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसा माना जो रहा है सूर्या IPL 2024 के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


SuryaKumar Yadav | Image: instagram

IPL 2024: आईपीएल 2024 को शुरु होने में जहां अब गिनती के दिन बचे हैं ऐसे में किसी भी टीम के लिए उनके खिलाड़ी की अनफिट होना आीपीेल फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका हो सकता है। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को ऐसा ही बड़ा झटका लगा है।

आईपीएल 2024 से मुंबई इंडियंस के धमाकेदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव अभी तक अपनी सर्जरी से पूरी तरह रिकवर नही हुए हैं जिसके चलते वे आईपीएल 2024 के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं।

तो क्या आईपीएल 2024 से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव का आज (19 मार्च) फिटनेस टेस्ट था। ऐसे में खबर आ रही है कि उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से मंजूरी नहीं मिली है। अब सूर्या आईपीएल 2024 के आधे मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव का अगला फिटनेस टेस्ट 21 मार्च को होगा जिससे ये पूरी तरह साफ हो जाएगा कि सूर्या आईपीएल 2024 में अपने बल्ले से दम दिखा सकते हैं या नही।

इस खबर के सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। सूर्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल टूटा इमोजी शेयर किया। सूर्या मुंबई इंडियंस के काफी अहम खिलाड़ी हैं। आईपीएल के कई मुकाबलों में सूर्यकुमार ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए कई हारे हुए मैचों की बाजी पलटते हुए टीम को जीत दिलाई है।  

Suryakumar Yadav Instagram Story

टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि इस साल सूर्यकुमार यादव ने अब तक किसी भी फॉर्मेट में कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।

मुंबई इंडियंस ने नही दिया कोई स्पष्टीकरण 

सूर्यकुमार यादव को एंकल और ग्रोइंग इंजरी के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी। उस वक्त ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 से वापसी कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिख नही रहा है। मुंबई इंडियंस की तरफ से भी सूर्यकुमार यादव की उपलब्धता को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- फिर 'गेंद तारा मंडल' में पहुंचाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू, IPL 2024 में करेंगे कमेंट्री, हो गया ऐलान - Republic Bharat

 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 19 March 2024 at 17:32 IST