अपडेटेड 13 October 2024 at 22:49 IST
भारत की तान्या हेमंत ने बेनडिगो इंटरनेशल चैलेंज में महिला एकल खिताब जीता
भारत की तान्या हेमंत ने रविवार को यहां चीनी ताइपे की तुंग सियोउ टोंग को सीधे गेम में हराकर बेनडिगो अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीता। दूसरे वरीय तान्या ने छठी वरीय तुंग को 41 मिनट चले महिला एकल फाइनल में 21-17, 21-17 से हराया।

यह 21 साल की तान्या का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब और साल का पहला खिताब है। वह 2024 में पोलिश ओपन और अजरबेजान अंतरराष्ट्रीय में उप विजेता रहीं। तान्या ने 2022 में इंडिया इंटरनेशल और 2023 में ईरान फज्र इंटरनेशनल का खिताब जीता।
पुरुष युगल फाइनल में हरिहरन अमसाकरुणन और रुबान कुमार रेथिनासाबापति की भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी को चेन चेंग कुआन और पो ली वेई की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 17-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 October 2024 at 22:49 IST