FIFA World Cup 2026 का आगाज आज, धांसू मैक्सिको की इस टीम से टक्कर; भारत में कब और कहां LIVE देखें

FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कुछ ही घंटों के बाद शुरू होने वाला है। भारत में इसका लाइव स्ट्रीमिंग और मैचों की टाइमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी आइए जानते हैं।

FIFA 2026: आज मैदान पर उतरेगा धांसू मैक्सिको, भारत में कब और कहां देखें LIVE? | Image: Social Media

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कुछ ही घंटों के बाद शुरू होने वाला है। यह विश्व कप कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर भारत में भी बड़ी उत्सुकता देखी जाती है। ऐसे में भारत में इसका लाइव स्ट्रीमिंग और मैचों की टाइमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।

मैक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से आगाज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका मैच से होने वाला है। हालांकि, इससे पहले उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। फीफा के अनुसार, यह कार्यक्रम मैच शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले होगा और इसकी अवधि करीब 16 मिनट 30 सेकंड रहेगी।

भारत में लाइव स्ट्रीमिंग का समय?

अगर बात करें कि मैक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को कब देखा जा सकता है, तो आपको बता दें कि भारत में अधिकतर मैच की शुरुआत रात 12:30 बजे, रात 3:30 बजे और सुबह 6:30 बजे होगी। वहीं, आज का मैच 12:30 बजे शुरू होगा।

June 11, 2026

भारत में लाइव मैच कहां देखें?

फीफा वर्ल्ड कप यह 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट का महामुकाबला यानी फाइनल मैच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी के 'मेटलाइफ स्टेडियम' में खेला जाएगा। अगर बात करें भारत में लाइव मैच कहां देख सकते हैं, तो यूनाइट8 स्पोर्ट्स, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 पर देख सकते हैं। इसके अलावा, भारत में फुटबॉल फैंस 'जी5' ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

भारत में फ्री मैच कहां देखें?

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट फ्री में DD Sports पर होगा। हालांकि, डीडी स्पोर्ट्स फीफा वर्ल्ड कप के कुछ मैच ही फ्री में दिखाने वाला है। पहले मैच के अलावा, सभी क्वार्टर फाइनल, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: India A Vs Sri Lanka A: वैभव, प्रभसिमरन और तिलक का तूफान; टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिया 350 रनों का लक्ष्य
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 18:10 IST