Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने लहराया परचम, 44 साल बाद चीन को हरा कर महिला हॉकी में जीता गोल्ड मेडल

चीन की तरफ से पेनल्टी स्ट्रोक झांग यिंग ने लिया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। तीसरे क्वार्टर में भी चीन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मूव्स बनाए। लेकिन भारतीय टीम के गोलकीपर और डिफेंडर्स ने शानदार खेल के जरिए चीन को गोल नहीं करने दिया। 

Asian Games 2026: Indian Women's Hockey Team Clinch Historic Gold | Image: X

एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। विमेंस हॉकी फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। भारतीय टीम की ओर से एक मात्र गोल लालरेमसियामी ने दागा।

October 2, 2026

भारत के लिए एशियन गेम्स में आज शुक्रवार 2 अक्टूबर शानदार रहा। खास कर कई महिला खिलाड़ी और हॉकी टीम के लिए उपलब्धियों वाला दिन रहा। महिला हॉकी में भारत का 44 साल का इंतजार खत्म हुआ, जब टीम ने गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में चीन के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

October 2, 2026

पहला क्वार्टर भारत के नाम रहा। सलीमा टेटे और साक्षी ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत में लालरेमसियामी ने चार चांद लगा दिया। जब उन्होंने जोरदार रिवर्स हिट फिनिश के जरिए गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में चीन ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम को 2 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन चीनी खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।

October 2, 2026

चीन की तरफ से पेनल्टी स्ट्रोक झांग यिंग ने लिया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने बतरीन बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। तीसरे क्वार्टर में भी चीन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मूव्स बनाए। लेकिन भारतीय टीम के गोलकीपर और डिफेंडर्स ने शानदार खेल दिखाया और चीनी खिलाड़ियों को गोल नहीं करने दिया। 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत के बाद जोरदार जश्न मनाया। 

October 2, 2026


 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 October 2026 at 18:14 IST