Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम

भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे का हॉकी का मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार 2 गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। जबकि सुखजीत सिंह ने एक गोल दागे। इसतरह भारत 3-0 से मुकाबले में आगे हो गया। लेकिन 30वें मिनट में अबू महमूद ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर पाकिस्तान के लिए उम्मीद जगाई।

Asian Games 2026 में भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत | Image: X (Hockey India)

एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत के लिए खुशियां लेकर आई। पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले के लिए एंट्री पा ली है। सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 हरा दिया। अगर फाइनल मुकाबले में भारत को जीत मिलती है तो एक गोल्ड और मिल जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे का हॉकी का मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार 2 गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। जबकि सुखजीत सिंह ने एक गोल दागे। इसतरह भारत 3-0 से मुकाबले में आगे हो गया। लेकिन 30वें मिनट में अबू महमूद ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर पाकिस्तान के लिए उम्मीद जगाई। इस तरह से हाफ टाइम तक भारत ने मैच में 3-1 से बढ़त बना ली थी।

October 1, 2026

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होते ही टीम इंडिया जोश में दिखी। पांचवें पेनल्टी कॉर्नर पर कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

October 1, 2026

फिर 13वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। पहल 15 मिनट में भारत का जोरदार दबदबा दिखा। 

October 1, 2026

दूसरे हाफ में खेल काफी रोमांचक हो गया और पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की। खेल के 45वें मिनट में हन्नान और वहीद राणा ने 49वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 की बराबरी पर कर दी। कांटे के मुकाबले में दोनों टीमें आखिरी मिनटों में जी जान लगा दी। लेकिन मैच खत्म होने से ठीक पहले अभिषेक ने फील्ड प्ले से गोल दाकर भारत को 4-3 से शानदार जीत के साथ फाइनल में एंट्री करा दी। इस मुकाबले में कैप्टन हरमनप्रीत ने 2 गोल किए।

October 1, 2026

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 October 2026 at 14:49 IST