भारत की बेटी अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन; PM मोदी ने दी बधाई
भारतीय स्क्वाश महिला खिलाड़ी अनाहत सिंह ने एक नया इतिहास रच दिया। 18 वर्षीय अनाहत विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उनके इस उपलब्धि पर PM मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।
- खेल समाचार
- 2 min read
भारतीय स्क्वाश महिला खिलाड़ी अनाहत सिंह ने एक नया इतिहास रच दिया है। 25 जुलाई (शनिवार) को कनाडा के ओंटारियो के नियाग्रा बान द लेक में आयोजित विश्व स्क्वाश जूनियर इंडिविजुअल चैंपियनशिप में 18 वर्षीय अनाहत विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
अनाहत सिंह ने फाइनल मुकाबले में दूसरे वरीयता प्राप्त मिस्र की रुकय्या सलेम को लगातार गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बता दें कि अनाहत ने पिछले साल इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जीतकर कांस्य पदक जीता था। अनाहत ने इस शानदार उपलब्धि पर PM मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।
PM मोदी ने अनाहत सिंह को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा '2026 वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। गोल्ड मेडल जीतने और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनने पर अनाहत सिंह पर गर्व है। यह उपलब्धि युवाओं के बीच स्क्वैश को और लोकप्रिय बनाएगी।'
अनाहत सिंह ने मिस्र के 15 साल के दबदबे को तोड़ा
अनाहत सिंह पहली बार विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली गैर-मिस्र खिलाड़ी भी बनीं। इस जीत के साथ ही उन्होंने मिस्र के खिलाड़ियों के 15 साल से चले आ रहे दबदबे को तोड़ दिया है। उन्होंने 2011 से लगातार 13 संस्करणों तक गर्ल्स सिंगल्स का खिताब मिस्र की खिलाड़ियों पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 July 2026 at 16:19 IST