Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026 में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, खेल मंत्री ने दी बधाई
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। सोमवार को एथलीट सुचिका तारियाल ने इतिहास रहते हुए भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में देश के लिया पहला मेडल जीता।
- खेल समाचार
- 3 min read
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया ने जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का जलवा बरकरार है। सोमवार को भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) एथलीट सुचिका तारियाल ने देश का पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
नागोया में महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg MMA इवेंट के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाकर सुचिका ने एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का कर लिया था। उन्होंने अल्तानचिमेग बैगलमा को हराया था। उन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत का तिरंगा लहराया और सिंगापुर की हुई हून टीओ से 2-0 से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के तौर पर फिनिश किया। उनके इस जीत पर कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है।
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में देश के लिए पहला मेडल
जापान के आइची-नागोया ने जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) एथलीट सुचिका तारियाल ने देश का पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि, मेडिकल कारणों से उनके साथी वरुण सान्याल का एशियन गेम्स में MMA का सफ़र शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया, लेकिन सुचिका ने भारतीय MMA का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्लोबल लेवल पर तिरंगा लहराया। सिंगापुर की हुई हून टेओ से 2-0 से हारने के बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
जीत के बाद सुचिका तारियाल क्या बोलीं?
मेडल जीतने के बाद सुचिका तारियाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा '"वहां मौजूद सभी लोगों ने मुकाबला देखा और मुझसे कहा कि मैंने बहुत अच्छा मुकाबला किया। हालांकि मैं मेडल का रंग नहीं बदल सकी, लेकिन मुझे गर्व है कि मैं अपने देशवासियों के दिलों में जगह बना पाई।"
क्रिकेटर शिखर धवन ने तारियाल को दी बधाई
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने सुचिका तारियाल को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा "भारतीय खेलों के लिए क्या पल है! सुचिका तारियाल एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला MMA मेडल लेकर आईं। बधाई हो।"
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी दी बधाई
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) एथलीट सुचिका तारियाल ने देश का पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा '"भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल! सुचिका तारियाल ने #AsianGames2026 में शानदार ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के लिए पहला MMA मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पूरे देश को आप पर गर्व है!"
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 21 September 2026 at 17:58 IST