अपडेटेड 22 February 2024 at 21:47 IST

Sania Mirza को आखिर हुआ क्या? अचानक अस्पताल पहुंची भारतीय स्टार खिलाड़ी, सामने आई तस्वीर

Sania Mirza in Hospital: सानिया मिर्जा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। सोशल मीडिया पर सानिया की ये तस्वीर वायरल हो रही है।

Follow :  
×

Share


सानिया मिर्जा | Image: instagram

Sania Mirza: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ भारत आ चुकी है। इस वक्त वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताती देखी जा रही हैं।

लेकिन इसी बीच सानिया मिर्जा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। सोशल मीडिया पर सानिया की ये तस्वीर वायरल हो रही है और उनके फैंस ये जानने के लिए बेचैन हो रहे हैं कि आखिर सानिया को क्या हो गया जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है।

सानिया मिर्जा पहुंची अस्पताल

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें वो डॉक्टर के साथ नजर आ रही हैं। ये डॉक्टर सानिया मिर्जा की दोस्त हैं। सानिया अपनी दोस्त के पास कोई स्किन ट्रीटमेंट लेने पहुंची हैं। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Sania Mirza Insta Story

सानिया की ये तस्वीर देखकर फैंस पहले तो घबरा गए लेकिन उसके बाद जब उन्हें पता चला कि सानिया स्किन केयर के लिए अपनी डॉक्टर सहेली के पास गईं है तो फैंस ने राहत की सांस ली।

सानिया ने 2010 में शोएब से किया था निकाह

आपको बता दे कि सानिया मिर्जा अपने शौहर शोएब मलिक से अलग हो चुकी है। साल 2010 में दोनों ने निकाह किया था। ये सानिया मिर्जा की तो पहली शादी थी लेकिन शोएब मलिक ने सानिया से पहले भी एक निकाह किया था। शोएब मलिक ने आयशा सिद्दकी के साथ साल 2002 में पहली बार शादी की लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नही पाया और उनका तलाक हो गया।

शोएब और सानिया ने साल 2010 में निकाह किया और ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल ही उनका तलाक हो गया। 13 साल की शादी एक झटके में टूट गई। सानिया और शोएब का एक बेटा है जिसका नाम इजहान है। शोएब से तलाक के बाद सानिया अपने बेटे के साथ भारत लौट आईं हैं। सानिया इन दिनों इपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहीं है।  

यह भी पढ़ें- कप्तानी पर आई बात तो रितिका ने फिर दिया रोहित का साथ, किया Mumbai Indians को चुभने वाला कमेंट - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 21:47 IST