RCB vs GT Qualifier-1: RCB ने IPL प्लेऑफ इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर, कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले ने उगली आग, लगाए 9 गगनचुंबी छक्के

RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 254 रन का स्कोर खड़ा किया।

Follow :  
×

Share


RCB ने IPL प्लेऑफ इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर | Image: IPL

RCB vs GT Qualifier-1: इंडियन प्रीमिर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार, 26 मई को 19वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है।

इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बेंगलुरु को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर एक नया इतिहास रच दिया है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बनाद 93 रन की पारी खेली।

RCB ने IPL प्लेऑफ इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जारी मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले ने उगली आग

आईपीएल 2026 के पहले प्लेऑफ में RCB की तरफ से इतिहास रचने का काम कप्तान रजत पाटीदार ने बखूबी किया। उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ नाबाद 93 रन की पारी खेली। पाटीदार  ने महज 33 गेंदों का समाना करते हुए 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 93 रन बनाए।

विराट कोहली ने खेली शानदार पारी

रजत पाटीदार के अलावा, विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने शानदार 43 रनों की पारी खेली। कोहली ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इसके अलावा कुणाल पाण्ड्य ने भी 28 गेंदों में 43 रन बनाए। 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 21:39 IST