IND vs AFG: एक मैच, 4 महारथी और ऐतिहासिक रिकॉर्ड: रोहित, गिल, अय्यर और ईशान का क्रिकेट जगत में नया धमाका, रचा इतिहास
IND vs AFG: लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ कप्तान शुभमन गिल ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा से लेकर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने क्रिकेट जगत में नया धमाका मचाते हुए रिकॉर्ड्स की छड़ी लगा दी।
- खेल समाचार
- 3 min read
IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए और अफगान को जीत के लिए 403 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
इस मैच में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 154 रन, ईशान किशन ने 125 रन और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन की पारी खेलकर क्रिकेट जगत में नया धमाका मचा दिया। एक तरफ रोहित शर्मा लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा पार किया, तो दूसरी तरफ गिल भी 7,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। टीम इंडिया के चारों खिलाड़ियों ने आज क्रिकेट जगत में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
रोहित ने 14 हजार रन का आंकड़ा पार किया
बुधवार, 17 जून को लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा ने 48 रनों की पारी खेली। ईद दौरान उन्होंने 6 चौके, 2 छक्के लगाए। रोहित ने 48 रन बनाते ही लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले वे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित अब सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
शुभमन गिल ने 7 हजार रन पूरे किए
अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 154 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल ने इस मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। 140 मैचों और 173 पारियों में गिल ने 46.24 के औसत और 81.87 के स्ट्राइक रेट से 7,029 रन बनाए हैं, जिसमें 21 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 है।
श्रेयस अय्यर ने 3 हजार रन पार किया
लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने वनडे क्रिकेट में 3,000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। अफ़गान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। श्रेयस ने अब तक 78 वनडे मैचों और 72 पारियों में 45.68 के औसत से 3,015 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं।
ईशान किशन 1 हजार रन के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में सिर्फ 79 गेंदों में 125 रन की पारी खेलकर गर्दा मचा दिया। इसी के साथ ईशान सबसे कम पारियों में 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान ने यह कारनामा सिर्फ 26 पारियों में किया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 20:23 IST