IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने किया नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक पांडया की जगह रोहित शर्मा फिर से संभालेंगे MI की कमान

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें संस्करण में मुंबई इंडियंस का कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा संभालेंगे। जी हां, MI ने शुक्रवार को अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। अब रोहित आगामी सीजन में MI के कप्तान होंगे।

'मुंबई का राजा' फिर संभालेगा कमान: IPL 2027 में रोहित शर्मा होंगे MI के कप्तान | Image: X

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें संस्करण में मुंबई इंडियंस का कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा संभालेंगे। जी हां, MI ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। अब रोहित आगामी सीजन में MI का कमान संभालेंगे। उन्हें हार्दिक पांडया की जगह टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

बता दें कि हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स (PBKS) में जाने के बाद मुंबई को नए कप्तान की तलाश थी। अब वो तलाश खत्म हो गई है। फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर (शुक्रवार) को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 2027 सीजन के लिए रोहित शर्मा कप्तान होंगे। 

November 27, 2026

हार्दिक की जगह रोहित को MI का कमान

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। पिछले तीन सीजन में MI दो बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। आईपीएल 2026 में मुंबई का प्रदर्शन इतना खराब रहा था कि 14 लीग मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज की और अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। इसके कुछ समय बाद ही चर्चा तेज होने लगी कि हार्दिक से MI की कप्तानी जाने वाली है। इसके बाद हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स (PBKS) से जुड़ गए, जिसके बाद अब MI रोहित शर्मा के रूप में अपना नया कप्तान बना दिया। 

रोहित की कप्तानी में IPL के पांच खिताब MI के नाम

'हिटमैन' के नाम से फेमस रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते थे। 

MI के लिए रोहित का रिकॉर्ड

रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 163 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान टीम को 91 मैचों में जीत मिली, जबकि 68 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसमें चैम्पियंस लीग T20 भी शामिल हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम भी किए हैं। 

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, बस इस खिलाड़ी से एक पायदान नीचे, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का भी जलवा, देखें LIST
 


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 27 November 2026 at 17:53 IST