IND vs SL Test: रवींद्र जडेजा का श्रीलंका में धमाका; 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
Ravindra Jadeja: श्रीलंका बनाम भारत गॉल टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 'सर' रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। इस दौरान जडेजा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया।
- खेल समाचार
- 2 min read
Ravindra Jadeja: भारत बनाम श्रीलंका बीच जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 'सर' रवींद्र जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।
पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम करते ही रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए। अब टेस्ट करियर में उनके 4,000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा से पहले यह कारनामा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने किया था।
कपिल देव के क्लब में शामिल हुए जडेजा
इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने टेस्ट करियर में 5248 रन और 434 विकेट लिए हैं। कपिल देव के बाद अब जडेजा 4,000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
वहीं, कपिल देव के बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बॉथम के नाम 5200 रन और 383 विकेट हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने 362 विकेट और 4531 रन बनाए हैं। ऐसे में जडेजा चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम 4,000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट हैं।
टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी
श्रीलंका के खिलाफ 350 से विकेट लेते ही जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर अनिल कुंबले ने 619 विकेट, दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन ने 537 विकेट, तीसरे नंबर पर कपिल देव ने 434 विकेट और चौथे नंबर पर हरभजन सिंह ने 417 विकेट झटके हैं।
भारत 178 रन से आगे
अगर बात करें गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच की, तो श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी में 178 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। इस टेस्ट मैच में भारत की पकड़ अभी तक मजबूत दिखाई दे रही है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 18 August 2026 at 10:58 IST