Asian Game 2026: महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में भारत को मिला ब्रॉन्ज, PM मोदी ने दी बधाई, जानिए आज एशियन गेम्स में मिले कितने मेडल

Asian Games 2026: नागोया एश‍ियन गेम्स 2026 के पांचवें द‍िन भारत के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए। अब कुल म‍िलाकर भारत के मेडल की संख्या 17 हो गई है। पदक जीतने वालों को पीएम मोदी ने बधाई दी है।

10,000 मीटर रेस में भारत को मिला ब्रॉन्ज, PM मोदी ने दी बधाई, जानिए आज एशियन गेम्स में मिले कितने मेडल | Image: X/Republic

Asian Games 2026:  एशियन गेम्स 2026 में का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया है। 24 सितंबर को भारत के खाते में दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज आए। भारत के खाते में अब कुल 17 पदक हो गए हैं, जिसमें 9 ब्रॉन्ज, सात सिल्वर और एक गोल्ड मेडल है। भारत मेडल तालिका में फिलहाल 15वें पायदान पर है।

24 सितंबर को वूमेन्स 10000 मीटर, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले, महिलाओं के सैंडा 60 किग्रा वर्ग, पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट और मेन्स बैडमिंटन टीम में भारतीय दल ने मेडल अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों द्वारा इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

5वें दिन दो सिल्वर-तीन ब्रॉन्ज भारत के नाम

एशियन गेम्स 2026 में भारत के नाम दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज रहा। महिलाओं की 10,000 मीटर रेस फाइनल में सीमा कुमारी ने ब्रॉन्ज़ मेडल, स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट (शूटिंग) में अनंतजीत सिंह नारुका और परिनाज धालीवाल में कांस्य पदक, पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट (रोइंग) में सतनाम सिंह और सलमान खान ने कांस्य पदक, भारतीय एथलेटिक्स टीम (मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले) में सिल्वर मेडल और नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु) में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

सीमा कुमारी को PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की 10,000m इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सीमा कुमारी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा 'एशियन गेम्स में महिलाओं की 10,000m रेस में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर सीमा पर गर्व है! उन्हें बधाई। उनके पक्के इरादे वाले प्रदर्शन ने कई सालों बाद भारत को इस इवेंट में मेडल दिलाया है। यह एक शानदार उपलब्धि है जो धीरज, अनुशासन और सालों की कड़ी मेहनत को दिखाती है। आने वाले समय में उन्हें और भी सफलताओं की शुभकामनाएं।'

September 24, 2026

ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बैडमिंटन टीम को बधाई  

पीएम मोदी ने मेन्स बैडमिंटन टीम को बधाई को बधाई देते हुए कहा 'एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर हमारी मेन्स बैडमिंटन टीम को बधाई! यह मेडल उनके जुनून और कड़ी मेहनत को दिखाता है। पूरी टीम ने पूरे कॉम्पिटिशन में बहुत अच्छा जोश दिखाया। आगे के इवेंट्स के लिए उन्हें शुभकामनाएं।'

September 24, 2026

स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर पीएम की बधाई

एशियन गेम्स में स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर परिनाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरुका को बधाई। उनकी इस कामयाबी से एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत को पहला मेडल मिला है। दोनों को शुभकामनाएं! उम्मीद है कि यह कामयाबी आने वाले समय में और भी कई माइलस्टोन्स हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: वुशु में रोशिबिना देवी ने भारत को दिलाया सिल्वर, लगातार 3 पदक जीतने का बनाया नया रिकॉर्ड

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 September 2026 at 20:41 IST