विनेश फोगाट के साथ-साथ 140 करोड़ भारतीयों को बड़ा झटका, CAS ने दिल तोड़ा, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल
विनेश फोगाट के साथ-साथ 140 करोड़ भारतीयों को बड़ा झटका, CAS ने दिल तोड़ा, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल
- खेल समाचार
- 4 min read
BIG BREAKING: पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किलो वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल से पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। विनेश ने इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) में संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल की मांग की थी। लेकिन विनेश की इस मांग को खारिज कर दिया गया है।
महिला पहलवान विनेश फोगाट की इस अपील को खारिज किए जाने के साथ ही 140 करोड़ भारतवासियों का बड़ा झटका लगा है। पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेडल जीते। जिसमें से पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल रहा।
विनेश की अपील को किया खारिज
पेरिस ओलंपिक में 9 अगस्त को विनेश फोगाट जब फाइनल मुकाबला खेलने पहुंची तो 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। जिसके चलते विनेश गोल्ड मेडल मुकाबले से बाहर हो गईं। इसके बाद विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल मिलना चाहिए।
विनेश की इस अपील पर बार-बार सुनवाई टलती गई। पहले इस पर फैसला 11 अगस्त को आना था, फिर 13 अगस्त, फिर 16 अगस्त को फैसले की तारीख दी गई। पर 14 अगस्त को CAS ने भारतवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। और ये फैसला दिया की विनेश फोगाट की अपील को खारिज किया जाता है।
पीटी उषा ने व्यक्त की निराशा
CAS के इस फैसले से भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने निराशा व्यक्त की है। आईओए का मानना है कि दो दिनों में से दूसरे दिन वजन के उल्लंघन के लिए एथलीट को पूरी तरह से अयोग्य घोषित करना गहन जांच का विषय है। भारत की तरफ से कानूनी प्रतिनिधियों ने CAS के सामने इस बात को सही से रखा था। आईओए ने अपने बयान में कहा है कि सीएएस का फैसला आने के बाद भी आईओए फोगाट के पूर्ण समर्थन में खड़ा है और आगे के कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहा है। आईओए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विनेश के मामले की सुनवाई हो। IOA खेलों में न्याय और निष्पक्षता की वकालत करना जारी रखेगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि एथलीटों और खेल जगत में सभी के अधिकार और सम्मान को हर समय बरकरार रखा जाए।
तीसरी बार विनेश को लगा झटका
ये पहला मौका नहीं है जब विनेश फोगाट को ओलंपिक में झटका लगा हो। इससे पहले 2016 में रियो ओलंपिक्स में जब विनेश ने डेब्यू किया था तो क्वार्टर फाइनल मुकाबले में घुटने की चोट के कारण उनकी मेडल जीतने की उम्मीद टूट गई थी। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में वे 53 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में हार गईं थी और पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई कर बिना मेडल के बाहर कर दिया गया।
कुश्ती तो अलविदा कह चुकी हैं विनेश
पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल मुकाबले में 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से जब विनेश डिस्क्वालिफाई हुईं थी तो वे इतनी निराश हो गईं कि कुश्ती को अलविदा कह दिया। अब विनेश 17 अगस्त को भारत लौटने वाली है। इस बात की सूचना उनके साथी रेसलर बजरंग पूनिया ने एक्सके जरिए साझा की।
ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat: सिल्वर के साथ लौटेंगी विनेश फोगाट? बजरंग पूनिया ने बताया भारत की बेटी कब आएगी देश | Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 August 2024 at 21:20 IST