अपडेटेड 7 August 2024 at 14:20 IST
विनेश फोगाट हुईं ओलंपिक से बाहर तो बृजभूषण शरण के बेटे का आया विस्फोटक रिएक्शन, जानिए क्या बोले करण
विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह का बयान आया है।
Vinesh Phogat Out Of Peris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंच गई थीं और देश के लिए 1 मेडल पक्का कर दिया था।
हालांकि, अब एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना टूट गया है। आज सुबह गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। ऐसे में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
भारत को एक मेडल का नुकसान: करण भूषण सिंह
विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह का बयान आया है। करण ने कहा है कि ये देश की क्षति है। भारत को एक मेडल का नुकसान हुआ है।
आपको बता दें कि करण भूषण सिंह पेशे से एक पहलवान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इससे पहले करण यूपी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। करण गोंडा के नवाबगंज में सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा करण नवाबगंज से बीजेपी के सांसद भी हैं।
अखिलेश यादव ने की गहरी जांच की मांग
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दिए जाने की ‘गहरी जांच-पड़ताल’ कराए जाने की मांग की है। अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।''
एक स्तब्ध कर देने वाले घटनाक्रम में विनेश को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। उन्हें बुधवार देर रात स्वर्ण पदक का मुकाबला खेलना था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 13:15 IST