अपडेटेड 8 August 2024 at 07:18 IST

Vinesh Phogat Retires: विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, पेरिस ओलंपिक में दिल टूटने के बाद ऐलान

Vinesh Phogat Retires: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला किया।

Follow :  
×

Share


vinesh phogat announced retirement from wrestling | Image: pti

Vinesh Phogat Retires: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला किया। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने और फिर प्रतियोगिता से अयोग्य होने के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। विनेश ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी। 

बता दें कि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। हरियाणा की छोरी ने एक दिन में तीन पहलवानों को धूल चटाकर सनसनी मचा दी थी जिसमें टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट शामिल हैं। हालांकि, फाइनल वाले सुबह उन्हें बड़ा झटका लगा। 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया और उनका ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। विनेश ने छोड़ी कुश्ती तो क्या बोले बजरंग पूनिया?

विनेश फोगाट के संन्यास की खबर से पूरे देश में गम का माहौल है। इस बीच ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने इसपर रिएक्शन देते हुए बड़ी बात बोल दी है। बजरंग ने अपने X हैंडल पर लिखा, ''विनेश आप हारी नही हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी। आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 06:50 IST