BREAKING: भारत लौटे पेरिस ओलंपिक पदकवीर स्वप्निल कुसाले का भव्य स्वागत, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले का पुणे हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।
Swapnil Kusale: पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले का पुणे हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। स्वप्निल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
28 साल के कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास कंबलवाडी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्कूली शिक्षक और मां सरपंच हैं। कुसाले 2015 से मध्य रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने रेलवे का भी नाम रोशन किया है।
बता दें कि स्वप्निल कुसाले ने 2009 में निशानेबाजी शुरू की था और 2012 में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू किया था। रियो ओलंपिक में वो चयन के दावेदारों में नहीं थे और टोक्यो ओलंपिक 2020 के समय चयन के मानदंडों पर मामूली अंतर से चूक गए थे। उस समय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदर्शन को अधिक अहमियत दी जाती थी।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 11:40 IST