अपडेटेड 12 August 2024 at 06:32 IST
Paris Olympics Closing Ceremony: ओलंपिक 2024 का समापन, मनु-श्रीजेश ने थामा तिरंगा
Paris Olympics Closing Ceremony LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में भारत की तरफ से शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली महिला शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने तिरंगा थामा। इसके साथ ही पेरिस में मशाल बुझाई गई।
- Listen to this article
12 August 2024 at 06:28 IST
Paris Olympics Closing Ceremony: मनु-श्रीजेश ने थामा तिरंगा
पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में भारत की तरफ से शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली महिला शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने तिरंगा थामा। इसके साथ ही पेरिस में मशाल बुझाई गई।
श्रीजेश ने कहा, ''यह एक बड़ा सम्मान है। यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है और मुझे समापन समारोह में अपना झंडा ले जाने का मौका मिला है
मनु भाकर बोलीं, ''मैं बहुत खुश हूं. समापन समारोह में राष्ट्रीय ध्वज ले जाना सम्मान की बात होगी।''
11 August 2024 at 23:13 IST
Paris Olympics Closing Ceremony LIVE: मनु भाकर ने रचा इतिहास
मनु भाकर ने भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। मनु भाकर भारत की पहली ऐसी महिला शूटर है जिन्होंने दो मेडल एक ही ओलंपिक में जीते। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के दीवार माने जाने वाले पीआर श्रीजेश के प्रयासों से टीम ने ब्रॉन्ज पदक मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत दर्ज की।
Advertisement
11 August 2024 at 18:11 IST
Paris Olympics Closing Ceremony LIVE: कहां देख सकेंगे क्लोजिंग सेरेमनी?
पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी स्पोर्ट्स18 1 एसडी और स्पोर्ट्स18 1 एचडी टीवी चैनलों पर प्रसारित की जाएगी। मोबाइल पर देखने वाले यूजर्स के लिए जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
11 August 2024 at 18:09 IST
Paris Olympics Closing Ceremony LIVE: कितने बजे शुरु होगा ये इवेंट?
पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 12:30 शुरू होगी।
Advertisement
11 August 2024 at 18:08 IST
Paris Olympics Closing Ceremony LIVE: कब और कहां होगी क्लोजिग सेरेमनी?
पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन समारोह 11 अगस्त, रविवार को होगा। ये कार्यक्रम पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में होगा।
11 August 2024 at 18:06 IST
Paris Olympics Closing Ceremony LIVE: भारत को कितने मेडल मिले?
पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में 6 मेडल आए। इनमें से 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल रहा। पेरिस ओलंपिक जिस अंदाज में ओपनिंग सेरेमनी से शुरू हुआ था। ठीक उसी अंदाज में क्लोजिंग सेरेमनी के साथ खत्म होगा।
11 August 2024 at 18:05 IST
Paris Olympics Closing Ceremony LIVE: 11 अगस्त को समापन समारोह
खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाला पेरिस ओलंपिक अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक का क्लोजिंग इवेंट हैं। पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ओर से मनु भाकर और दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक होंगे।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 18:11 IST