अपडेटेड 30 July 2024 at 22:37 IST
Paris Olympics 2024 LIVE: बॉक्सिंग के लिए भारत को एक और झटका, जैस्मीन भी हुईं बाहर
Paris Olympics 2024 Day 4 LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत की धाकड़ महिला शूटर मनु भाकर फिर एक्शन में होंगी। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित इवेंट में मनु और सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे।
- Listen to this article
30 July 2024 at 22:37 IST
Paris Olympics 2024: बॉक्सिंग से बुरी खबर
भारत के लिए पेरिस ओलंपिक से बुरी खबर आ रही है। जैस्मीन लैंबोरिया बॉक्सिंग के शुरुआती दौर (57 किग्रा) में बाहर हो गईं। जैस्मीन पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता नेस्टी पेटेसियो से 0:5 से सर्वसम्मत फैसले से हार गईं।
30 July 2024 at 20:24 IST
Paris Olympics 2024: अमित पंघाल का सपना टूटा
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल का पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। वो मंगलवार को राउंड ऑफ 16 में हार गए।
Advertisement
30 July 2024 at 18:37 IST
Paris Olympics 2024: भजन कौर राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं
पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। भारतीय तीरंदाज भजन कौर राउंड ऑफ 16 में पहुंच गईं हैं। उन्होंने पोलैंड की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 6-0 से हराया है।
30 July 2024 at 18:35 IST
Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम की एक और जीत
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक में एक और मैच जीत लिया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में आयरलैंड को 2-0 से धूल चटाई है। इसी के साथ भारतीय टीम ने मेडल की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है।
Advertisement
30 July 2024 at 17:50 IST
Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का दबदबा
भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में आज मंगलवार को अपना तीसरा मैच खेल रही है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है और भारत ने दबदबा बनाया हुआ है। तीसरा क्वार्टर चल रहा है और भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है।
30 July 2024 at 17:32 IST
Paris Olympics 2024: ओलंपिक गांव पहुंचे नीरज चोपड़ा
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पेरिस में ओलंपिक गांव पहुंच गए हैं। वो अपने कोच और फिजियो के साथ मंगलवार को पेरिस पहुंचे हैं। उन्होंने अपना फोटो शेयर किया है।
30 July 2024 at 16:51 IST
Paris Olympics 2024: एक्शन में भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम 2024 पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर एक्शन में है। भारत की आज आयरलैंड के साथ भिड़ंत हो रही है। भारतीय टीम पिछले मैच में अर्जेंटीना से भिड़ी थी, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह के आखिरी मिनट में गोल की वजह से मैच 1-1 से ड्रा रहा था।
30 July 2024 at 15:47 IST
Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने खेल मंत्री से मांगी मदद
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 2024 पेरिस ओलंपिक में अपने मुकाबले से पहले खेल मंत्री मंसुख मांडविया से मदद मांगी है। दरअसल उन्होंने अपने भाई को फ्रांस का वीजा दिलाने में मदद के लिए कहा है।
30 July 2024 at 15:03 IST
Paris Olympics 2024 Live: मैच के बाद मनु भाकर और सरबजोत सिंह का बयान
मनु भाकर ने कहा, ''मुझे वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है और बहुत आभार है, सभी आशीर्वादों के लिए धन्यवाद। वास्तव में हम नियंत्रित नहीं कर सकते (प्रतिद्वंद्वी क्या करेंगे), हम वही कर सकते हैं जो हमारे हाथ में है, मैंने और मेरे साथी ने सोचा कि चलो बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और हम अंत तक लड़ते रहेंगे
सरबजोत ने कहा, ''मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, खेल बहुत कठिन था और बहुत दबाव था, मैं बहुत खुश हूं।"
30 July 2024 at 13:54 IST
Paris Olympics 2024 live: सरबजोत सिंह के पिता का बयान
निशानेबाज सरबजोत सिंह के कांस्य पदक जीतने पर सरबजोत सिंह के पिता जीतेन्द्र सिंह ने कहा, "मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं... सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और मत्था टेकूंगा...हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।
30 July 2024 at 13:38 IST
मनु-सरबजोत ने 16-10 से जीता मैच
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर पेरिस में भारत का दूसरा पदक जीता।
30 July 2024 at 13:36 IST
पीएम मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘’हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे। मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। इन दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है।' भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।
30 July 2024 at 13:32 IST
Paris Olympics 2024 live: मनु भाकर-सरबजोत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारतीय शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिश्रित इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में दूसरा मेडल आया। इससे पहले मनु भाकर ने सिंगल 10 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक 2024 में ये मनु का दूसरा मेडल है।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी इस मैच में शुरुआत से ही कोरियाई शूटर्स पर हावी रहे। पहले सेट में थोड़ा पिछड़ने के बाद दोनों ने दमदार वापसी की और फिर एक बार भी विपक्षी टीम को आगे नहीं निकलने दिया। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर पेरिस में भारत का दूसरा पदक जीता।
30 July 2024 at 12:58 IST
Paris Olympics 2024 live: मनु-सरबजोत का मुकाबला शुरू
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया के शूटर्स का सामना कर रहे हैं।
30 July 2024 at 11:46 IST
Paris Olympics 2024 live: भारत-आयरलैंड हॉकी मैच
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने तीसरे ग्रुप मैच में आज शाम 4: 15 बजे आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। सोमवार को भारत-अर्जेंटीना मुकाबला ड्रॉ रहा था। पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी थी।
30 July 2024 at 08:40 IST
Paris Olympics 2024 live: 30 जुलाई को भारत का पूरा शेड्यूल
निशानेबाजी
ट्रैप पुरुष क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडइमन - दोपहर 12:30 बजे
ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी - दोपहर 12:30 बजे
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच: भारत (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) बनाम कोरिया - दोपहर 1 बजे
हॉकी
पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम आयरलैंड - शाम 4:45 बजे
तीरंदाजी
महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत (शाम 5:15 बजे) और भजन कौर (शाम 5:30 बजे)
पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा (रात 10:45 बजे)
बैडमिंटन
पुरुष युगल (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया) - शाम 5:30 बजे
महिला युगल (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) - शाम 6:20 बजे
मुक्केबाजी
पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) - शाम 7:15 बजे
महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) - रात 9:25 बजे
महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) - देर रात 1:20 बजे (31 जुलाई)
30 July 2024 at 10:41 IST
Paris Olympics 2024 live: मनु फिर लगाएंगी ब्रॉन्ज पर निशाना
पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत की धाकड़ महिला शूटर मनु भाकर फिर एक्शन में होंगी। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित इवेंट में मनु और सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। मनु भाकर इससे पहले सिंगल 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 08:27 IST