'उन्होंने गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हुआ...' हरियाणा पहुंचकर विनेश फोगाट ने कह दी बड़ी बात
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से वापल भारत लौट आईं हैं। विनेश आज दिल्ली पहुंचीं और फिर हरियाणा के विभिन्न गांवों और कस्बों से होती हुईं अपने गांव पहुंचीं।
- खेल समाचार
- 3 min read
Vinesh Phogat: 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में दिल टूटने वाली घटना के बाद भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) भारत लौट आईं हैं। विनेश आज सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उनकी मां और भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलकर विनेश जैसे ही साक्षी मलिक से मिलीं तो गले लग कर रो पड़ीं। उनकी आंखों में ओलंपिक मेडल का सपना टूटने के आंसू थे, लेकिन हर कोई उन्हें हौसला दे रहा था।
तय शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से विनेश फोगाट की यात्रा शुरू हुई और वो हरियाणा के विभिन्न गावों और कस्बों से होते हुए अपने घर पहुंचीं। हरियाणा में जगह-जगह जहां से उनका काफिला गुजरा विनेश का भव्य स्वागत किया गया।
हरियाणा के बादली में हुए स्वागत के दौरान विनेश गरजतीं नजर आईं। 28 वर्षीय भारतीय पहलवान विनेश ने कहा-
जितने भी लोग स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हुआ, हमारे अपनों ने हमें गोल्ड से भी ऊपर नवाजा है। ये गोल्ड, ये इज्जत, ये मान-सम्मान इसके आगे हजारों गोल्ड मेडल भी फीके हैं।
बता दें कि इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल यानि गोल्ड मेडल (Gold Medal) मैच से पहले हुए वजन (वेट इन) में 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को अयोग्य घोषित कर दिया था। दरअसल विनेश (Vinesh) 50 किलो से महज 100 ग्राम ज्यादा पाईं गईं थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम वजन एक साबुन की टिकिया के बराबर होता है। विनेश ने अपनी अयोग्यता के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) में अपील दायर की थी, लेकिन CAS ने इसे खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें- लड़ाई हो गई है क्या? विनेश के पोस्ट पर जीजा पवन सरोहा ने ऐसा क्या कह दिया कि लोगों को आई कलेश की बू
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 17 August 2024 at 18:42 IST