BREAKING: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
भारतीय हॉकी टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक में एक और जबरदस्त जीत दर्ज की है। भारत ने नंबर-4 ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारत क्वार्टर फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Paris Olympics 2024: खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की अगुवाई वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम (Indian Men's Hocket Team) ने क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) से पहले दुनिया की नंबर-4 टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia) को धूल चटाई है।
भारत ने शुक्रवार को 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के अपने आखिरी पूल मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 3-2 से रौंदा। भारतीय टीम (Indian Team) हालांकि पहले ही क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन इस जीत के साथ टीम का हौसला बढ़ेगा, क्योंकि पिछले मैच में उसे बेल्जियम से हार का सामना पड़ा था।
52 साल में पहली बार हराया
भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा है। दरअसल भारत ने ओलंपिक में 52 साल बाद हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारत ने आखिरी बार 1972 म्यूनिख ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत ने ये मैच 3-1 से जीता था और आज 52 साल बाद भारत ने पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है।
2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत को 3-4 से शिकस्त मिली। 2000 सिडनी ओलंपिक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच 2-2 से ड्रा रहा। 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में भारत 0-1 से हारा। 1984 लॉस एंजेलिस में भारत को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं 1976 ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो बार हराया। ग्रुप मैच मं भारत को 1-6 से, जबकि प्लेऑफ में भारत को शूटआउट में 4-5 से पराजय मिली।
2024 पेरिस ओलंपिक में 5 मैचों में 3 जीत, एक हार और एक ड्रा के साथ 10 अंकों के साथ भारत फिलहाल दूसरे नंबर पर है।
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? जान लीजिए वजह
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 18:20 IST