अपडेटेड 27 July 2024 at 07:10 IST

पेरिस ओलंपिक में भारत आज इस गेम से करेगा मेडल का शुभारंभ! देखें 27 जुलाई का पूरा कार्यक्रम

Paris Olympics 2024, 27 July Schedule: भव्य ओपनिंग सेरेमनी के बाद अब दुनियाभर के फैंस की निगाहें ओलंपिक 2024 के खेलों पर है जिसका आगाज 27 जुलाई से होगा।

Follow :  
×

Share


Indian shuttler PV Sindhu | Image: PTI

Paris Olympics 2024 India Schedule on 27th July: फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 का बिगुल बज चुका है। शुक्रवार को सीन नदी में ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक पीवी सिंधू और अचंता शरत कमल ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। भव्य ओपनिंग सेरेमनी के बाद अब दुनियाभर के फैंस की निगाहें ओलंपिक 2024 के खेलों पर है जिसका आगाज 27 जुलाई से होगा।

शनिवार, 27 जुलाई को कई स्टार भारतीय खिलाड़ी भी पेरिस ओलंपिक में अपना दम दिखाएंगे। टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे भारत को गौरवान्वित करने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी शनिवार को एक्शन में दिखेंगी। वहीं मेन्स डबल बैडमिंटन पुरुष वर्ग की बात करें तो सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की सुपरहिट जोड़ी क्वालिफिकेशन राउंड में कदम रखेगी। यहां देखें 27 जुलाई का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक: 27 जुलाई का शेड्यूल

शूटिंग

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन - रमिता/अर्जुन बाबूता और एलावेनिल वलारिवान/संदीप सिंह - 12:30 PM
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम मेडल राउंड (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:00 बजे से
10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन - अर्जुन सिंह चीमा, सरबजोत सिंह - दोपहर 2:00 बजे
10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन - मनु भाकर, रिदम सांगवान - शाम 4:00 बजे

रोइंग

पुरुष एकल स्कल्स हीट 1 बलराज पंवार - दोपहर 12:30 बजे

बैडमिंटन

पुरुष एकल ग्रुप एल - लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (जीयूए) - शाम 7:10 बजे
पुरुष युगल ग्रुप सी - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोरवी/रोनन लाबर (एफआरए) -  रात 8:00 बजे
महिला युगल ग्रुप सी - तनीषा क्रैस्टो/अश्विनी पोनप्पा बनाम किम सो येओंग/कोंग ही योंग (कोर) - रात 11:50

टेनिस

पुरुष युगल पहला राउंड - एन श्रीराम बालाजी/रोहन बोपन्ना बनाम फैबियन रेबोल और एडौर्ड रोजर-वासेलिन (एफआरए) - दोपहर 3:30 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष एकल प्रारंभिक दौर - हरमीत देसाई बनाम ज़ैद अबो यमन (जेओआर) - शाम 7:15 बजे

हॉकी

पुरुष पूल बी - भारत बनाम न्यूजीलैंड - रात 9:00 बजे

मुक्केबाजी

महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 32 - प्रीति पवार बनाम वो थी किम अन्ह (वीएनएम) - 12:02 पूर्वाह्न (28 जुलाई)

बता दें कि टोक्यो ओलंप‍िक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जो उसका ओलंप‍िक खेलों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसमें भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का पहला एथलेटिक्स गोल्ड भी शामिल है। पेरिस में देश के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में भाग लेंगे। पांच रिजर्व एथलीट भी पेरिस में होंगे।

इसे भी पढ़ें: Paris Olympic Opening Ceremony LIVE: पीवी सिंधू और शरत कमल ने किया भारतीय दल का प्रतिनिधित्व


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 27 July 2024 at 07:10 IST