अपडेटेड 7 August 2024 at 23:12 IST

Paris Olympics 2024 Day 13: नीरज चोपड़ा पर होंगी सारी नजरें, हॉकी टीम से भी ब्रॉन्ज की उम्मीदें

पेरिस ओलंपिक अब समापन की ओर है। खेलों के इस महाकुंभ का 13वां दिन गुरुवार भारत के लिहाज से काफी अहम है। नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल मैच में दिखेंगे।

Follow :  
×

Share


पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन नीरज पर होंगी नजरें | Image: X.com

Paris Olympics 2024: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) का 13वां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने वाली है, जबकि स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) गोल्ड मेडल मैच में उतरेंगे। इसके अलावा कई पहलवान कुश्ती में जलवा दिखाने को तैयार हैं। भारत का पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन यानि गुरुवार का शेड्यूल इस तरह हैं।

भारत के लिए आज 12वां दिन भी काफी अहम था। पहलवान विनेश फोगाट गोल्ड मेडल मैच खेलने वाली थी, लेकिन फाइनल से पहले ही उन्हें वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य करार दे दिया गया। 

गोल्फ:

महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे

एथलेटिक्स:

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड : ज्योति याराजी - दोपहर 2.05 बजे

पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा रात - 11.55 बजे

कुश्ती:

पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अमन सहरावत - दोपहर 2.30 बजे

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंशु मलिक- दोपहर 2:30 बजे

हॉकी :

पुरुष कांस्य पदक मैच : भारत बनाम स्पेन : शाम 5.30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs SL: 'जब मैं कप्तान हूं तो इसका कोई चांस नहीं', श्रीलंका से हार के बाद Rohit Sharma की दो टूक

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 23:11 IST