अपडेटेड 1 August 2024 at 20:57 IST

IPL 2025: CSK में धोनी का घटेगा कद! BCCI की मीटिंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने रख दी बड़ी डिमांड

पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL विजेता बनाने वाले एमएस धोनी को लेकर बड़ी जानकारी आ रही है। CSK में उनका कद घटने की बातें हो रही हैं।

Follow :  
×

Share


CSK में धोनी का घटेगा कद! | Image: BCCI-File

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीजन बेहद रोमांचक रहा। एक से बढ़ कर एक रिकॉर्ड बने। बल्लेबाजों ने तो ऐसा कोहराम मचाया कि दुनिया हिलाकर रख दी। 2023 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक स्थान की वजह से टॉप-4 में जाने से चूक गई, लेकिन धोनी (Dhoni) ने बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया। 

IPL 2024 की शुरुआत से ठीक पहले धोनी (Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कमान सौंपी। CSK IPL 2024 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी और हमेशा की तरह टीम का अभियान खत्म होने के साथ धोनी के IPL करियर को लेकर अफवाहों का बाजार फिर गर्म हो गया। माही IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं, इस पर धोनी (Dhoni) ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन फ्रेंचाइजी ने धोनी के अगले सीजन बने रहने की उम्मीद जताई है। इस बीच अब धोनी (Dhoni) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल CSK में धोनी का कद घट सकता है, लेकिन इसके पीछे भी बड़ी वजह है। पूरा मामला क्या है, आइए बताते हैं। 

BCCI के सामने CSK ने रखी ये डिमांड

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के इस साल के अंत में होने की संभावना है और इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से सभी IPL फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ मीटिंग की गई है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में बुधवार, 31 जुलाई को हुई इस बैठक में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL के एक पुराने नियम को फिर बहाल करने की अपील की, जो 2008 से 2021 तक लागू था। इस नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा समय हो गया है तो उसे IPL में अनकैप्ड माना जाएगा। अगर इस नियम की वापसी होती है तो एमएस धोनी एक अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे।

बता दें कि धोनी के अनकैप्ड खिलाड़ी बनने से CSK को फायदा होगा, क्योंकि वो भारत का एक इंटरनेशनल खिलाड़ी और ले पाएगा, लेकिन अगर ऐसा होता है तो धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। आपको बता दें कि अनकैप्ड खिलाड़ी वो होता है, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ होता, जिसने इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला होता। 

ये भी पढ़ें- 'ये बैन होना चाहिए', BCCI की मीटिंग में गर्म क्यों हुईं काव्या मारन? जानिए पूरा मामला

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 1 August 2024 at 20:57 IST