अपडेटेड 17 August 2024 at 20:05 IST

डिप्टी SP का तमगा, साथ में 1 करोड़... योगी के राज में इस भारतीय हॉकी खिलाड़ी की बल्ले-बल्ले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के दो स्टार हॉकी खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। एक खिलाड़ी की तो बल्ले-बल्ले हो गई है।

Follow :  
×

Share


CM योगी के राज में इस भारतीय हॉकी खिलाड़ी की बल्ले-बल्ले | Image: ANI/Hockeyindia

Indian Hockey Team: खेलों के सबसे बड़े इवेंट ओलंपिक (Olympics) में बैक टू बैक मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने एक बार फिर हॉकी (Hockey) के जादुई दौर की याद दिला दी है। हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की अगुवाई में भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में स्पेन (Spain) को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीता।

भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) सेमीफाइनल में जर्मनी से हार गई और गोल्ड मेडल से चूक गई, लेकिन भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को हराकर इतिहास रचा। दरअसल 1972 के बाद ये पहली बार था कि भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार दो बार पदक जीते। हॉकी टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया और अब खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। 

हॉकी इंडिया की ओर से तो खिलाड़ियों के लिए ईनाम की घोषणा की ही गई है, वहीं सरकारों और निजी संस्थाओं की ओर से भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। इस कड़ी में अब यूपी के रहने वाले दो हॉकी खिलाड़ियों की निकल पड़ी है। 

CM योगी का इन खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान

CM योगी के राज में यूपी के दो हॉकी खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। दरअसल इन खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए का नकद ईनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं एक खिलाड़ी को यूपी पुलिस में डिप्टी SP भी बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल के लिए ये घोषणाएं की। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 

पेरिस ओलंपिक में भारत ने 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते, जिसमें उत्तर प्रदेश के इन दो खिलाड़ियों ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने में अहम योगदान दिया। ये सभी खिलाड़ी युवा ऊर्जा से भरे हुए हैं, मैं उन्हें देश का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई देता हूं। इससे पहले जब भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, तो मैंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पूरी टीम को सम्मानित किया था, इस बार भी हम ऐसी ही योजना बना रहे हैं। हम इन दोनों खिलाड़ियों (ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल) को लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये तुरंत प्रदान करने की व्यवस्था करने जा रहे हैं। हम अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे। उत्तर प्रदेश के जिस भी खिलाड़ी ने ओलंपिक में प्रतिभाग किया है, उन्हें हम 10-10 लाख रुपये उपलब्ध करवाएंगे।

बता दें कि ललित उपाध्याय को पिछले साल ही यूपी पुलिस में डिप्टी SP बनाया गया था और अब राजकुमार पाल को ये तमगा दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- लड़ाई हो गई है क्या? विनेश के पोस्ट पर जीजा पवन सरोहा ने ऐसा क्या कह दिया कि लोगों को आई कलेश की बू

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 17 August 2024 at 20:01 IST