BREAKING: क्या विनेश को मिलेगा सिल्वर मेडल? फैसले में क्यों हो रही देरी, जानिए कहां फंस रहा पेंच
BREAKING: विनेश फोगाट को कब मिलेगा सिल्वर मेडल? फैसला टला, क्या है देरी की वजह
- खेल समाचार
- 2 min read
BREAKING: कुश्ती को अलविदा कह चुकी भारत की महिला पहलावन विनेश फोगाट को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) के फैसले के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। विनेश फोगाट को लेकर अब फैसला 13 अगस्त को आएगा।
विनेश ने खेल पंचाट से उन्हें सिल्वर मेडल देने की मांग की थी। विनेश को फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम ओवर वेट होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। जिसके बाद से विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का एलान किया।
13 अगस्त को आएगा विनेश पर फैसला
9 अगस्त को पेरिस में इस मामले पर 3 घंटे तक सुनवाई चली, मगर इस पर फैसला अभी तक नहीं आया है। सुनवाई के बाद सीएएस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि 10 अगस्त तक इस फैसले की समय सीमा बढ़ा दी गई है, मगर शनिवार को भी इस पर कोई फैसला नहीं आया। इसके बाद 10 अगस्त की रात को आईओए का बयान आता है कि 11 अगस्त की रात भारतीय समयानुसार साढ़े 9 बजे इस मुद्दे पर फैसला आएगा, मगर फिर इसके बाद समय सीमा को बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया जाता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, CAS ने विनेश फोगाट और आईओए (IOA) से कुछ अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं और इसी के साथ कुछ सवाल भी पूछे गए हैं। इन सवालों के जवाब देने की समय सीमा 11 अगस्त तय की गई है। भारतीय समयानुसार विनेश फोगाट और आईओए को इन सवालों के जवाब रविवार रात साढ़े 9 बजे तक देने होंगे। इनके आधार पर ही 13 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा।
विनेश को सिल्वर देने की हो रही मांग
CAS का फैसला अगर विनेश फोगाट के पक्ष में आता है तो भारत की मेडल संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी और फोगाट पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के बाद सिल्वर मेडल जीतने वाली दूसरी एथलीट बनेगी।
ये भी पढ़ें- 'बहुत कुछ खोया पर हार नहीं मानी, लेकिन फाइनल में...', विनेश को लेकर श्रीजेश की ये बात दिल छू लेगी | Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 17:33 IST