हद कर रहा पाकिस्तान! अरशद नदीम को भैंस के बाद मिला ये खास इनाम, कीमत जान पकड़ लेंगे सिर
Arshad Nadeem Prize: अरशद नदीम को ससुर ने भैंस गिफ्ट देने का ऐलान किया तो अब एक बिजनेसमैन ने नए इनाम की घोषणा कर दी है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Arshad Nadeem Prize: पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया। अरशद ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर सनसनी मचा दी। उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। दुनियाभर की निगाहें अरशद नदीम पर है क्योंकि उन्होंने भारत के स्टार नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
पेरिस ओलंपिक में करिश्मा कर अरशद नदीम अपने मुल्क पाकिस्तान पहुंच चुके हैं, जहां उनका हीरो जैसा स्वागत किया गया। हालांकि, उपहार के तौर पर अरशद को ऐसे अजीबोगरीब चीज दिए जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हैं। अब तक आपको ये तो पता चल चुका होगा कि अरशद नदीम के ससुर अपने दामाद को पेरिस ओलंपिक में शानदार उपलब्धि के लिए एक भैंस गिफ्ट में दे रहे हैं। अब पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन ने अरशद के लिए इनाम की घोषणा की है।
अरशद को भैंस के बाद अब क्या मिला?
1992 में जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीतकर मुल्क लौटी थी तब कप्तान इमरान खान हीरो बन गए थे। अब 32 साल के लंबे इंतजार के बाद एक और खिलाड़ी को वही सम्मान दिया जा रहा है जिसका नाम है अरशद नदीम। ये सब तो ठीक है, लेकिन अपने हीरो को पाकिस्तान वाले जो गिफ्ट दे रहे हैं उसे देखकर दुनियाभर के फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन अली शेखानी ने अरशद नदीम को एक ऑल्टो कार भेंट करने का ऐलान किया है। बता दें कि ये कार पाकिस्तान की सबसे सस्ती कारों में से एक है। जिस खिलाड़ी ने पाकिस्तान को 32 साल बाद ओलंपिक में मेडल और 40 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया उसे गिफ्ट में भैंस और ऑल्टो कार मिलने से सभी हैरान हैं।
अरशद के ससुर गिफ्ट में क्यों दे रहे भैंस?
अरशद नदीम के ससुर ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो अपने दामाद को भैंस गिफ्ट करने वाले हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना 'बहुत मूल्यवान' और 'सम्मानजनक' माना जाता है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 August 2024 at 07:39 IST