LIVE BLOG

Paris Olympics 2024 LIVE: स्टार शटलर प्रणय ने जीता मैच, जर्मनी के फैबियन रोथ को हराया

Paris Olympics 2024 LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन कई भारतीय एथलीट्स एक्शन में नजर आएंगे। शूटिंग में सबकी निगाहें मनु भाकर पर रहेगी जो फाइनल में पहुंच गईं हैं और आज मेडल जीतकर इतिहास रच सकती हैं। भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, मुक्केबाजी में भी दम दिखाएंगे।

paris olympics 2024 | Image: AP
  • Listen to this article
28 July 2024 at 22:31 IST

Paris Olympics Live: सुमित नागल को मिली हार

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। एकल में चुनौती पेश करने उतरे नागल फ्रांस के कोरेंटिन मोउटेट से ढाई घंटे तक चले मुकाबले में 6-2, 2-6, 5-7 से हार गए। इसके साथ ही टेनिस के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। 

28 July 2024 at 22:30 IST

Paris Olympics LIVE: पीएम मोदी ने मनु भाकर से की फोन पर बात

मनु भाकर के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी ने मनु भाकर को पेरिस में फोन मिलाकर बात की। मनु और पीएम मोदी के बीच बातचीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने मनु भाकर से टोक्यो ओलंपिक का भी जिक्र किया। 

Advertisement
28 July 2024 at 21:46 IST

Paris Olympics Live: एचएस प्रणय ने बैडमिंटन में जीता पहला मैच

भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय ने ग्रुप चरण के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की। दूसरे गेम में बढ़त बनाते हुए मैच 21-18, 21-12 से समाप्त किया। उन्होंने जर्मनी के फैबियन रोथ को हराया।प्रणय बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप चरण मैच में वियतनाम के विश्व रैंकिंग 71 ले डुक फाट से भिड़ेंगे।

28 July 2024 at 18:19 IST

Paris Olympics Live: महिला तीरंदाजी में भारत को मिली हार

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 6-0 से हार गई। अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी की तिकड़ी को नीदरलैंड की क्विंटी रोएफेन, गैबी श्लोएसर और विंकेल वान डर की तिकड़ी ने 6-0 से हराया। पहले राउंड में नीदरलैंड ने 52 स्कोर किया, जबकि भारत 51 स्कोर बना सका। दूसरे राउंड में नीदरलैंड ने 54 स्कोर बनाया, जबकि भारत ने 49 स्कोर किया। तीसरे राउंड में भारत ने 48 स्कोर किया, जबकि नीदरलैंड की तिकड़ी ने 53 स्कोर किया। एक राउंड में दो सेट पॉइंट्स मिल रहे थे। इस तरह नीदरलैंड ने 6-0 से हरा दिया।
 

Advertisement
28 July 2024 at 18:18 IST

Paris Olympics Live: शरत कमल हारे, मनिका बत्रा को मिली जीत

शरत कमल को टेबल टेनिस के पुरुष एकल के राउंड ऑफ 64 में स्लोवेनिया के कोजुल डेनी ने 4-2 से हराया। कोजुल ने 12-10, 9-11, 6-11, 7-11, 11-8, 10-12 से जीत हासिल की। यह मैच 53 मिनट तक चला। वहीं मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस में महिला एकल के राउंड ऑफ 64 में जीत हासिल की। उन्होंने ब्रिटेन की एना हर्से को 4-1 से हराया। मनिका ने हर्से पर 11-8, 12-10, 11-9, 9-11 और 11-5 से जीत हासिल की।

28 July 2024 at 16:30 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मनु भाकर को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा- ‘पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए।’

28 July 2024 at 16:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मनु भाकर को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा- 'एक ऐतिहासिक पदक! बहुत अच्छा, मनु भाकर। Paris Olympics 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए, कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!'

28 July 2024 at 16:23 IST

CM योगी ने दी मनु भाकर को बधाई

CM योगी ने एक्स पर लिखा- 'पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मां भारती को गौरवभूषित करने वाली प्रख्यात निशानेबाज मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई! उनकी यह जीत असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। विजय का यह क्रम अनवरत जारी रहे, स्वर्णिम भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। जय हिंद!'

28 July 2024 at 16:49 IST

Paris Olympics Live: निकहत जरीन प्री-क्वार्टर फाइनल में

दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर पर जीत के साथ महिलाओं के 50 किग्रा ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 28 साल की निकहत ने यहां नॉर्थ पेरिस एरेना में अंतिम 32 दौर के मुकाबले में जर्मनी की मुक्केबाज के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। 

28 July 2024 at 16:48 IST

Paris Olympics Live: अर्जुन बाबुता ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

भारत के अर्जुन बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहने के साथ ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बाबुता ने कुल 630.1 अंक बनाए। हालांकि, एक अन्य भारतीय संदीप सिंह 629.3 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। 

28 July 2024 at 16:17 IST

अभिनव बिंद्रा ने दी मनु भाकर को बधाई

अभिनव बिंद्रा ने एक्स पर लिखा- 'पेरिस 2024 में एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई! आपका अथक समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून वास्तव में सफल रहा है। प्रत्येक शॉट के साथ भारत को गौरव प्रदान करते हुए आपके कौशल और दृढ़ संकल्प को देखना अविश्वसनीय है। यह उपलब्धि आपकी दृढ़ता का प्रमाण है।'

28 July 2024 at 16:05 IST

Paris Olympics Live: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिली बड़ी सफलता। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टर शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की झोली में पहला मेडल डाल दिया है। 

28 July 2024 at 15:48 IST

Paris Olympics Live: मनु भाकर का फाइनल मुकाबला शुरु

भारत की स्टार मनु भाकर का 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है।

28 July 2024 at 14:35 IST

Paris Olympics 2024 live: रमिता जिंदल फाइनल में पहुंची

भारत की महिला शूटर रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में फाइनल में जगह बना ली है। रमिता जिंदल ने 631.5 के स्कोर के साथ 5वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसी इवेंट में भारत की एक और महिला शूटर एलावेनिल वलारिवान ने निराश किया और वो 10वें रैंक पर रहीं। 

28 July 2024 at 14:13 IST

Paris Olympics 2024 LIVE: पीवी सिंधु ने जीत से किया आगाज

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक में अपने पहले मैच को आसानी से जीत लिया। सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी रज्जाक को 21-9 और 21-6 से हरा दिया। 

28 July 2024 at 11:47 IST

Paris Olympics 2024 live: पहला दिन भारत के लिए कैसा रहा?

  • भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली। क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 580 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
  • शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल इवेंट के मिश्रित स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया और क्वालिफिकेशन राउंड में बाहर हो गए।
  • बैडमिंटन की बात करें तो भारत के लक्ष्य सेन ने सिंगल इवेंट में जीत हासिल की। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे सेन ने  विपक्षी खिलाड़ी केविन कॉर्डन को 21-8 और 22-20 के स्कोरलाइन से हरा दिया।
  • टेबल टेनिस में भारत के हरमीत देसाई ने पुरुष एकल के प्रारंभिक दौर में जॉर्डन के अबो यमन ज़ैद को 4-0 से हराकर राउंड ऑफ 64 में जगह बनाई।
  • भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने आसानी से अपना पहला मैच जीत लिया। उन्होंने फ्रांसीसी जोड़ी लुकास कोरवी और रोनन लाबार को 47 मिनट में 21-17, 21-14 से हराया।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में विजय गोल किया। भारत का अगला मुकाबला 2016 ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना से होगा।
28 July 2024 at 10:45 IST

paris olympics 2024 live: 28 को भारत का शेड्यूल

दोपहर 12: 45 बजे शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में महिला खिलाड़ी एलवेनिल और रमिता जिंदाल हिस्सा लेंगी।

दोपहर 12: 50 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेलेंगी।

दोपहर 2: 15 से टेबल टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे श्रीजा अकुला और शरत कमल एक्शन में होंगे।

तीरंदाजी

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड - शाम 5.45 बजे

महिला टीम (क्वालीफाई होने पर सेमीफाइनल): शाम 7.17 बजे से

महिला टीम (क्वालीफाई होने पर मेडल राउंड): रात 8.18 बजे से।

 

28 July 2024 at 09:33 IST

Paris Olympics 2024 live: मनु भाकर लगाएंगी गोल्ड पर निशाना

पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन करोड़ों भारतीयों की नजर महिला शूटर मनु भाकर पर रहेगी। शनिवार को उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल स्पर्धा में फाइनल में जगह बना ली। आज दोपहर 3:30 बजे फाइनल में वो मेडल जीतने के लिए निशाना लगाएंगी। उम्मीद है कि मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला पदक दिलाएंगी। 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 09:39 IST