अपडेटेड 6 September 2024 at 23:06 IST

Paris Paralympics 2024: एथलेटिक्स से तैराकी तक दिखेगा एक्शन, देखें भारत का 10वें दिन का शेड्यूल

भारतीय पैरा एथलीटों ने पेरिस पैरालंपिक में मेडलों की झड़ी लगाकर देश का नाम रोशन किया है। खेलों के 10वें दिन शनिवार को भारत के कई इवेंट हैं।

Follow :  
×

Share


भारत का 10वें दिन का शेड्यूल | Image: X

Paris Paralympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों से जो उम्मीदें थीं, वो शायद पूरी नहीं हो पाईं और उसकी कसर अब भारत के पैरा एथलीट पूरी कर रहे हैं। मौजूदा 2024 पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों ने परचम लहरा कर दिखाया है। 

भारतीय खिलाड़ी आए दिन जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और मेडल जीत रहे हैं। यहां तक भारतीय पैरा एथलीटों ने पदकों की झड़ी लगा दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2024 पेरिस पैरालंपिक में अब तक भारत 26 मेडल जीत चुका है। बड़ी बात ये है कि इसमें 6 गोल्ड मेडल हैं। पेरिस पैरालंपिक खेल अब अपनी समाप्ति की ओर हैं। 8 सितंबर को खेलों का समापन हो जाएगा और आखिरी दो दिनों में भारतीय खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी। भारत अब और कितने और किस इवेंट में मेडल जीत सकता है। आइए आपको कल यानि 7 सितंबर का शेड्यूल दिखाते हैं। 

रोड साइकिलिंग :

पुरुषों की रोड रेस सी 1-3 (पदक राउंड): अरशद शेख - दोपहर 1.00 बजे

महिलाओं की रोड रेस सी 1-3 (पदक राउंड): ज्योति गडेरिया - दोपहर 1.05 बजे

कैनो स्प्रिंट :

पुरुषों की केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल): यश कुमार - दोपहर 1.30 बजे

महिलाओं की वीएल2 200 मीटर (सेमीफाइनल): प्राची यादव - दोपहर 2.05 बजे

तैराकी :

पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 (हीट): सुयश जाधव - दोपहर 1.55 बजे

एथलेटिक्स :

पुरुषों की 400 मीटर टी47 (पदक राउंड): दिलीप गावित - 12.29 सुबह (रविवार)

ये भी पढ़ें- 'वो आ रहा है...' IPL से पहले होगा बड़ा खेला? गुजरात टाइटंस के इस पोस्ट ने मचाई खलबली

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 6 September 2024 at 23:06 IST