IND vs NZ Final: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे... भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर शोएब अख्तर तिलमिलाए, ऐसा रिएक्शन दिया; हो गए ट्रोल
Shoaib Akhta: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के चैंपियन बनते ही पाकिस्तान को मिर्ची लगी है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने टीम इंडिया के खिलाफ फिर से जहर उगला है।
Shoaib Akhta: टीम इंडिया ने तीसरी बार आईसीसी (ICC) टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारतीय टीम फिर वर्ल्ड चैंपियन बनी। खिताब जीतने के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूबे नजर आए।
टीम इंडिया ने जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा, वैसे ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। भारत की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने फिर से जहर उगला है। उन्होंने कहा 'भारत ने क्रिकेट के मानदंड भी खत्म कर दिया गया है।'
शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के खिलाफ उगला जहर
भारत की शानदार जीत के बाद शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के खिलाफ जहर उगलते हुए पाकिस्तानी टीवी चैनल पर कहा 'यह कुछ ऐसा है, जैसे मोहल्ले में एक अमीर बच्चा सभी गरीब बच्चों को बुलाकर कहता है, चलो क्रिकेट खेलते हैं, भारत हमारे साथ ठीक यही कर रहा है। आठ टीमों में से चार को रखते हैं, फिर उनमें से तीन को दोबारा बुलाकर आगे बढ़ाते हैं और फिर कहते हैं, देखों, मैं जीत गया। उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।'
फैंस ने शोएब अख्तर को किया ट्रोल
शोएब अख्तर के इस बयान के बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा 'सदमे से सठिया गए गए हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा 'मुझे आज भी याद है कि उन्हें (शोएब अख्तर) लाइव टीवी पर पैनल से कैसे बाहर निकाल दिया गया था।
सुपर 8 से बाहर हो गई थी पाकिस्तान टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। पाकिस्तान टीम को सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। वहीं, न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था।
भारत से मिली थी पाकिस्तान को करारी हार
टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में पाकिस्तान को भारत से करारी हर का समाना करना था। लीग मैच में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 16:33 IST